Illegal Immigrants: बेड़ियों से जकड़े अमेरिका से भारत पहुंचे अप्रवासी भारतीय, ऐसे सलूक पर उठ रहे सवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 Feb 2025 10:31 PM
Illegal Immigrants
Illegal Immigrants: अमेरिका से वापस आए भारतीय लोगों को बेड़ियों से जकड़ कर लाया गया. बुधवार को 104 अप्रवासी भारतीय अमेरिका से भारत पहुंचे. अमेरिकी सरकार की ओर से ऐसे सलूक पर सवाल उठ रहे हैं. मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा है कि मामले को लेकर वो विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे.
Illegal Immigrants: अमेरिका से भारत डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान सी-17 बुधवार को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड किया. इस विमान में 104 भारतीय सवार थे. सभी के हाथों में हथकड़ी लगी थी. उन्हें जंजीरों से बांधकर भेजा गया था. अमेरिका का आरोप है कि ये सभी भारतीय नागरिक अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे थे, जिसे वापस इंडिया डिपोर्ट कर दिया गया है. इन सबके बीच सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इन यात्रियों को हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर वापस भारत भेजा गया है.
बंदियों की तरह से लाए गए भारतीय!
यह पहला मौका है जब अमेरिका ने अप्रवासी नागरिकों को सेना के विमान से बेड़ियों से जकड़ कर वापस इंडिया भेजा है. 5 फरवरी को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर अमेरिकी वायु सेना का सी-17 विमान 104 अप्रवासियों को लेकर अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा. 35 घंटे का सफर तय करने के बाद विमान इंडिया पहुंचा. बता दें, इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अवैध अप्रवासियों को एलियन और अपराधी करार दिया था. ट्रंप ने इन लोगों को अमेरिका पर हमला करने वाला बताया था. अपनी इसी सोच को कठोरता से लागू करते हुए ट्रंप ने सेना के विमान से अप्रवासी भारतीयों को कैदियों की तरह वापस इंडिया डिपोर्ट किया.
पहला जत्था को अमेरिका से वापस भारत भेजा गया
अमेरिका से निर्वासित 104 भारतीय लोगों में से 30 पंजाब से, 33-33 हरियाणा और गुजरात से, तीन-तीन महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से और दो चंडीगढ़ से हैं. जानकारी सामने आ रही है कि वापस आए लोगों में 12 बच्चे हैं जो 18 साल से कम उम्र के हैं. इसके अलावा निर्वासित लोगों में करीब 24 महिलाएं भी शामिल हैं. यह अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीय प्रवासियों का पहला दल है, जिन्हें अमेरिकी सरकार ने निर्वासित किया है.
अमेरिकी कदम का हो रहा विरोध
पंजाब के प्रवासी मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंगलवार को अमेरिकी सरकार के फैसले पर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उस देश की अर्थव्यवस्था में योगदान दिया इसलिए इन्हें निर्वासित करने के बजाय स्थायी निवास प्रदान किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि कई भारतीय वर्क परमिट पर अमेरिका में प्रवेश करते हैं, जो बाद में समाप्त हो जाता है, जिस कारण वे अवैध अप्रवासी बन जाते हैं. मंत्री ने कहा कि वह अमेरिका में रह रहे पंजाबियों की चिंताओं और हितों पर चर्चा करने के लिए अगले सप्ताह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलने की योजना बना रहे हैं.
भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर निर्वासित करना दुखद- कांग्रेस
कांग्रेस ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों वापस भेजे जाने की खबरों को लेकर कहा है कि भारतीय नागरिकों को हथकड़ी लगाकर और अपमानित करके निर्वासित किया जाना दुखद है. कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “अमेरिका से भारतीयों को हथकड़ी लगाकर और अपमानित करके निर्वासित किए जाने की तस्वीरें देखकर, एक भारतीय होने के नाते मुझे दुख होता है. मुझे दिसंबर 2013 की वह घटना याद है जब भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े को अमेरिका में हथकड़ी लगाई गई थी और स्ट्रिप सर्च किया गया था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










