JEE Main, NEET 2020 Exam Date: IIT-JEE (Main) की परीक्षा 18 जुलाई से, NEET 26 को और एडवांस अगस्त में

Updated:
विज्ञापन
JEE Main, NEET 2020 Exam Date: IIT-JEE (Main) की परीक्षा 18 जुलाई से, NEET 26 को और एडवांस अगस्त में

JEE Main, NEET 2020 Exam Date LIVE Updates: आईआईटी-जेईई (मेंस) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गयी है. यह परीक्षा 18,20,21,22 और 23 जुलाई को होगी. आईआईटी-जेईई एडवांस की परीक्षा अगस्त माह में आयोजित की जायेगी, हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है.

विज्ञापन

JEE Main, NEET 2020 Exam Date LIVE Updates: (नयी दिल्ली) आईआईटी-जेईई (मेंस) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी गयी है. यह परीक्षा 18,20,21,22 और 23 जुलाई को होगी. आईआईटी-जेईई एडवांस की परीक्षा अगस्त माह में आयोजित की जायेगी, हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. उक्त जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्री मंत्री रमेश पोखरियाल ने आज दी. उन्होंने बताया कि नीट की परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जायेगी.

रमेश पोखरियाल ने बताया कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की जो परीक्षा स्थगित की गयी थी उसपर अभी निर्णय नहीं हुआ है, जल्दी ही परीक्षा आयोजित की जायेगी. गौरतलब है कि कोविड 19 महामारी के कारण अभी देशभर में लाॅकडाउन जारी है, जिसके कारण यह परीक्षाएं स्थगित कर दी गयी थीं.

ज्ञात हो कि संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-मेंस का आयोजन देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होता है जबकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के जरिये देशभर के मेडिकल काॅलेजों में दाखिला होता है.

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अप्रैल में आयोजित होने वाली जेईई मेंस की परीक्षा और बाद में नीट परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया था. इसके बाद छात्रों को परीक्षा केंद्र बदलने का मौका दिया गया, ताकि जो जहां हैं वो वहीं के आसपास के केंद्र में परीक्षा दे सकें. मंत्रालय ने मई के आखिरी सप्ताह में परीक्षा आयोजित करने की तैयारी की थी, लेकिन लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ने के कारण मई के आखिरी हफ्ते में भी परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं था, इसलिए आज सरकार ने नयी परीक्षा तिथि घोषित की है.

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola