Hyderabad GHMC Election Results 2020 : BJP मारेगी बाजी ? साल 2024 में तेलंगाना में होगा मोदी का कब्जा
Hyderabad GHMC Election Results 2020 LATEST UPDATES : हैदराबाद नगर निकाय चुनाव (ghmc election 2020) की मतगणना जारी है जिसपर पूरे देश की नजर टिकी हुई है. इस चुनाव में भाजपा (BJP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी जबकि एआईएमआईएम (TRS, AIMIM, Congress) के चीफ़ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने भाजपा को शिकस्त देने के जी जान लगा दिया.
साल 2024 में तेलंगाना में होगा मोदी का कब्जा
तेलंगाना के भाजपा सांसद डी अरविंद ने आगे कहा कि साल 2023 में यहां भाजपा की सरकार बनेगी. लोग बदलाव चाहते हैं जो आपको यहां दिख रहा होगा. साल 2024 में हम मोदी जी को यहां से 15 लोकसभा सीट उपहार में देंगे.
भाजपा नेता डी अरविंद ने कहा
भाजपा नेता डी अरविंद ने कहा कि भाजपा लीड कर रही है, हमें विश्वास था और आप शाम तक प्रदर्शन भी देखेंगे. TRS पार्टी डर चुकी है इसकी वजह दुब्बका उपचुनाव में TRS हारी थी. TRS और KCR पार्टी डरी हुई है. ये डर जो BJP ने TRS और KCR पार्टी में पैदा किया है ये हमें चाहिए और यही हमारी जीत है.
डाक मतपत्रों के आधार पर
परिणामों के अनुसार सुबह 10 बजे तक डाक मतपत्रों के आधार पर, टीआरएस 24 , भाजपा 63, 10 पर एआईएमआईएम जबकि कांग्रेस 4 पर आगे चल रही है.
ये दिग्गज पहुंचे थे प्रचार के लिए
चुनाव प्रचार के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृह मंत्री अमित शाह हैदराबाद पहुंचे थे.
मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग
हर मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है इसके लिए हर मतगणना टेबल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. क्योंकि मतदान के लिए मत पत्रों का उपयोग हुआ था इसलिए परिणाम देर शाम या रात तक ही आने की उम्मीद है.
चुनाव परिणाम शाम तक या रात में
सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो कई है. बताया जा रहा है की चुनाव परिणाम शाम तक या रात में आएंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए