Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए नहीं लगाना होगा ऑफिस का चक्कर, घर बैठे इस तरह करें अप्लाई

आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए. आपकी उम्र 18 साल होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र का आपको निवासी होना चाहिए. मतदाता पहचान पत्र आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण और एज प्रूफ जरूरी होता है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो चुके हैं. अब सभी को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का इंतजार है. देश में चुनाव को सबसे बड़े पर्व के रूप में मनाया जाता है. मतदान के दिन देश में त्योहर की तरह माहौल रहता है. सुबह से ही लोग अपने-अपने मतदान केंद्र पहुंचते हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग करते हैं. हर नागरिक का अधिकारी है कि वो अपने वोट का प्रयोग जरूर करे. वैसे नवजवान जो पहली बार वोटिंग करने वाले हैं, उनमें वोट को लेकर उत्साह अलग तरह का होता है. हम यहां बताना चाहेंगे कि कोई भी भारतीय नागरिक तबतक वोटिंग नहीं कर सकता, जबतक उसके पास वोटर आईडी न हो. सबसे जरूरी और अहम बात है कि 18 साल पूरा होने के बाद ही कोई वोटिंग कर सकता है. तो हम यहां वोटर आईडी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इसे घर बैठे आप कैसे बनवा सकते हैं.
घर बैठे ऐसे बनवाएं वोटर आईडी
-
वोटर आईडी के लिए लोगों को किसी ऑफिस का चक्कर नहीं लगाना होगा. क्योंकि अब आप अपने घर पर ही इसे अप्लाई कर सकते हैं. न केवल अप्लाई, बल्कि वोटर आईडी में किसी तरह का कोई भी सुधार भी आप खुद से कर सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले https://voterportal.eci.gov.in/ लिंक पर जाना होगा.
-
https://voterportal.eci.gov.in/ लिंक को खोलने के बाद होम पेज पर कई ऑप्शन मिलेंगे. अगर आप पहली बार वोटिंग करने वाले हैं या फिर से अपना वोटर आईडी बनवाना चाहते हैं कि आपको New registration for general electors वाले ऑप्शन में जाना होगा. वोटर आईडी के लिए फॉर्म 6 भरना होगा. यहां ध्यान रखना है, अगर आपकी उम्र 18 साल या उससे अधिक है या कुछ महीनों में आप 18 साल के होने वाले हैं, तभी इस फॉर्म को आप भर सकते हैं.
-
फॉर्म 6 पर क्लीक करने के बाद नया पेज खुलता है, जिसमें आपको अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या इमेल आईडी या फिर EPIC नंबर भरना होगा. अगर आपको अपना पासवर्ड मालूम नहीं है, तो Forgot Password वाले ऑप्शन में जाना होगा. यहां रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या इमेल आईडी डालकर और कैप्चा भरकर पासवर्ड जान सकते हैं.
किसका वोटर आईडी बन सकता है
आवेदक को भारतीय नागरिक होना चाहिए. आपकी उम्र 18 साल होना चाहिए. साथ ही संबंधित क्षेत्र का आपको निवासी होना चाहिए.
Also Read: Voter ID Card: वोटर आईडी में बदलना है अपना फोटो, न हो परेशान, घर बैठे झट से होगा काम
वोटर आईडी के लिए जरूरी दस्तावेज
मतदाता पहचान पत्र आवेदन के लिए पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान प्रमाण (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड कोई भी), एज प्रूफ (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट कोई भी) जरूरी होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










