गृह मंत्रालय ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पाबंदियां 30 जून तक बढ़ाई, जानें क्या है आदेश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 May 2021 9:50 PM
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी कोविड प्रतिबंधों को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंधों का लगाया जाना बहुत जरूरी है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राष्ट्रव्यापी कोविड प्रतिबंधों को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है. मंत्रालय की ओर से यह कहा गया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिबंधों का लगाया जाना बहुत जरूरी है.
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने यह आदेश जारी किया है जिसमें यह कहा गया है कि कंटेनमेंट जोन और उपायों के सख्त पालन किये जाने से देश भर में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आयी है. लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि संक्रमण के मामलों में गिरावट के बावजूद अभी भी काफी मामले सामने आ रहे हैं, जिनपर लगाम कसना बहुत जरूरी है.
केंद्र की ओर से राज्यों को यह छूट दी गयी है कि वे अपने राज्य की स्थिति को देखते हुए इन पाबंदियों पर विचार कर सकते हैं. गौरतलब है कि 29 अप्रैल को जारी एक आदेश में गृहमंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस के संक्रमण पर रोक लगाने के लिए कई पाबंदी लगाने के आदेश जारी किये थे.
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने आज यह कहा है कि एक जून से प्रदेश के कई जिलों में पाबंदियों में छूट दी जा सकती है. हालांकि यह छूट उन्हीं जिलों में मिलेगी जहां संक्रमण कम है. बिहार-झारखंड जैसे राज्यों ने पाबंदियों को बढ़ा दिया है. बंगाल में भी पाबंदियां 15 जून तक बढ़ाई गयी है और कर्नाटक ने भी पाबंदियों को 14 जून तक के लिए बढ़ाया है.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










