Holi 2020 : होली खेलने के दौरान गयी 27 की जान, दोस्त ने काट लिया दोस्त का कान
Author : Amitabh Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 11 Mar 2020 8:06 AM
Holi 2020 : होली खेलने के दौरान देशभर में 27 लोगों की जान चली गयी.
Holi 2020 : महाराष्ट्र के ठाणे जिले में दो लोगों ने अपने बस कंडक्टर दोस्त से होली के लिए पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो दोनों ने उस पर हमला कर दिया. मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि सोमेश्वर पफाल और पंकज इंग्ले ने अपने दोस्त अरविंद गिरि से पैसे मांगे और जब उसने मना कर दिया तो सोमेश्वर ने उनका कान काट लिया, जबकि दूसरे ने उन पर हमला किया.
पुलिस ने बताया कि घटना गांधीनगर इलाके में हुई. दोनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर, देश भर में मंगलवार को धूम धाम के साथ रंगों का त्यौहार होली मनाया गया. हालांकि, कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ को देखते हुए लोगों ने सावधानी बरती और भीड़ में शामिल होने से परहेज किया. मुंबई में होलिका दहन के मौके पर सोमवार की रात कोरोना वायरस का “पुतला” जलाया गया.
जानकारी के अनुसार होली से संबंधित विभिन्न घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी जिनमें से 13 ओडिशा के निवासी थे. कोरोना वायरस के खतरे के चलते राष्ट्रीय राजधानी में होली के पर्व पर उत्साह में कमी देखी गयी. उत्तर पूर्वी दिल्ली के क्षेत्र में अधिकतर लोगों ने अपने घरों के भीतर ही होली खेली और सड़क पर भारी सुरक्षाबल तैनात रहा. बहुत से लोगों ने जहां पूरी तरह होली नहीं मनायी, वहीं कुछ लोग बिना रंगों के एकत्रित होकर एक दूसरे को शुभकामनाएं देते दिखाई दिये. कुछ लोगों ने केवल गुलाल से होली खेलने को प्राथमिकता दी.
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कादीपुर गांव में होली मनाये जाने के दौरान हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये. ओडिशा में होली के उत्सव के बाद नहाने के दौरान कम से कम दस लोग डूबकर मर गये और एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी. पश्चिम बंगाल में के नदिया जिले में ‘डोल जात्रा’ उत्सव मनाने के बाद एक तालाब में नहाने के दौरान चार बच्चों की मौत हो गयी.
गुजरात में होली खेलने के बाद तालाब में नहाते समय चार लोगों के मरने की खबर आयी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में एक नहर में डूबने से 32 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गयी. ओडिशा के कटक शहर के बाहरी इलाके में होली खेलने के बाद नदी में नहाते समय डूबने से दो लड़कों की मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










