Himanta Biswa Sarma: 'मुस्लिम-ईसाई नहीं, लेफ्ट-लिबरल से है हिंदुओं को खतरा', हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 02 Mar 2025 9:10 PM
Himanta Biswa Sarma: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा रविवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे. जहां उन्होंने लेफ्ट और उदारवादियों पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा- वामपंथी और उदारवादी हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा है.
Himanta Biswa Sarma: असम के सीएम ने दावा किया कि मुसलमान या ईसाई कभी भी हिंदुओं के लिए खतरा नहीं हैं बल्कि हिंदुओं को कमजोर करने वाले लोग उनके अपने समाज में ही हैं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- “मेरा मानना है कि वामपंथी और उदारवादी लोग हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं.” असम के सीएम ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा- “बंगाल में हिंदुओं को कमजोर करने की प्रवृति ममता बनर्जी को वामपंथियों और उदारवादियों से विरासत में मिली है.”
राहुल और ममता बनर्जी हिंदू धर्म को खत्म करना चाहते हैं : हिमंत बिस्वा सरमा
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “औरंगजेब ने हिंदू धर्म को नष्ट करने की कसम खाई थी, लेकिन हिंदू धर्म खत्म नहीं हुआ, औरंगजेब खत्म हो गया. आज मैं ममता बनर्जी और राहुल गांधी से कहना चाहूंगा कि अगर उन्हें लगता है कि वे हिंदू धर्म को खत्म कर सकते हैं, तो मैं उन्हें बताना चाहूंगा कि हिंदू धर्म खत्म नहीं होगा, खुद खत्म हो जाएंगे. हिंदू धर्म कभी खत्म नहीं हो सकता.”
भारत की सभ्यता 5000 साल पुरानी: हिमंत
असम के सीएम ने कहा, “व्यक्ति को यह याद रखना चाहिए कि भारत की सभ्यता 5000 वर्ष से अधिक पुरानी है और इसकी शुरुआत 1947 में देश की आजादी के साथ नहीं हुई.” उन्होंने दावा किया, “असम में हिंदुओं का प्रतिशत घटकर 58 प्रतिशत रह गया है, जबकि पश्चिम बंगाल में हो सकता है कि यह समुदाय घटकर लगभग 65 प्रतिशत रह गया हो.” उन्होंने कहा कि हिंदू सभ्यता बनी रहेगी और फूलती-फलती रहेगी.
वक्फ कानून को खत्म कर दिया जाए : हिमंत
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- “राम मंदिर 500 साल बाद बना है…अब समय आ गया है कि (मौजूदा) वक्फ कानून को खत्म कर दिया जाए.” “तीन तलाक को पहले ही समाप्त कर दिया गया है और देश में समान नागरिक संहिता लागू होने के संकेत भी दिखने लगे हैं.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए