Heavy Rain Warning: 6,7,8,9,10,11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, मौसम का रौद्र रूप, कई राज्यों में हाई अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 Aug 2025 9:22 PM
Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: देश के अधिकांश राज्यों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी, पश्चिमी, उत्तरी भारत, मध्य भारत, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. आईएमडी के मुताबिक केरल और माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के साथ-साथ अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप और पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर भी आगामी दिनों में बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में मानसून का रौद्र रूप दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है. अलग-अलग राज्यों में 6 से लेकर 11 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भयंकर बारिश की संभावना है. वहीं अगले 5 दिनों के दौरान तमिलनाडु और केरल में भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है. 6 अगस्त को केरल में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बरसात जारी रहने की संभावना है.
यूपी और उत्तराखंड समेत उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश (Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर आगामी दिनों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 6 से 11 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
असम-मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में गरज चमक के साथ बारिश (Rain Warning)
IMD के मुताबिक 6 से 11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में गरज, बिजली और कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है. 7 से 11 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और 7 और 8 अगस्त को नागालैंड में कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है.
बंगाल-बिहार समेत पूर्वी एवं मध्य भारत में बरसात
मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 11 अगस्त के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 6 से 8 अगस्त के दौरान ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 दिनों के दौरान इन क्षेत्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है.
पश्चिम भारत में जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के मुताबिक 6 से 7 अगस्त के दौरान मराठवाड़ा, गोवा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक अगले 5 से 6 दिनों के दौरान इन जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत अत्यधिक भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 6 अगस्त को केरल के उत्तरी भाग और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है. 6 से 8 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाएं भी चल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










