24,25,26 और 27 मई… इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की संभावना, IMD का हाई अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 May 2025 6:05 AM
Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: देश के कई हिस्सों में इस सप्ताह भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिण कोंकण तट से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर स्थित है. इसके कारण अगले कुछ दिनों तक देश के कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग का अनुमान है कि दक्षिण कोंकण-गोवा तटों से दूर पूर्व मध्य अरब सागर पर एक कम दबाव वाला क्षेत्र बना हुआ है. यह तकरीबन अगले कुछ घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके कारण कई तटीय इलाकों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक कम दबाव वाले क्षेत्र बने होने के कारण कई तटीय इलाकों में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का अनुमान है कि यह उत्तर की ओर बढ़ेगा. इसके कारण पश्चिमी तट गुजरात, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और केरल पर अगले 6 से 7 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

24 से 25 मई के दौरान कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है. 24 से 27 मई के दौरान तटीय कर्नाटक और क्षक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक 25 मई को मध्य महाराष्ट्र, 25 और 26 मई को 2025 को तमिलनाडु के घाटी क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है.

इसके अलावा मौसमी गतिविधियों से लगता है कि अगले 2 दिनों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए स्थितियां अनुकूल हो सकती है.

अगले 6 से 7 दिनों में पूर्वोत्तर भारत में गरज-चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है. 23 से 27 मई के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है. 25 मई तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

24 से 26 मई के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में गरज चमक और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. 25 मई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 28 मई के दौरान केरल, कर्नाटक में गरज चमक के साथ तेज हवा और भारी बारिश की संभावना है. 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा के चलने की संभावना है.

केरल के विभिन्न भागों में भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी ने छह जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने यह भी बताया कि अगले दो दिनों में राज्य में मानसून के दस्तक देने की संभावना है और अगले सात दिनों के दौरान केरल में भारी बारिश का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










