ePaper

Heavy Rain Warnings: 2,3,4,5,6 और 7 सितंबर को भारी बारिश की संभावना, IMD अलर्ट जारी

Updated at : 01 Sep 2025 5:25 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Warnings

भारी बारिश और स्कूल से लौटते बच्चे

Heavy Rain Warnings: मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 3 से 6 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र और तटीय कर्नाटक में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. आईएमडी के अनुसार 4 और 5 सितंबर, 2025 को गुजरात में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warnings: मौसम विभाग के अनुसार 2 से 3 सितंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 2 से 7 सितंबर के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान; 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश; 2 सितंबर और 5-7 सितंबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान, 2 और 3 सितंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

2 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 2 सितंबर, 5 और 6 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

04 और 05 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना

04 और 05 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 02-06 के दौरान कोंकण और गोवा; 02 और 03 को मराठवाड़ा; 04-07 सितंबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में, 03-06 के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है; 05 और 06 सितंबर को सौराष्ट्र और कच्छ में में भी बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में कुछ/कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

2 सितंबर को झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना

अगले 5 दिनों के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है; 02-06 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश; 2 से 4 सितंबर के दौरान विदर्भ; 2 और 3 को पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 2 को झारखंड; 2 से 5 सितंबर के दौरान ओडिशा, 2 और 3 को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा; 2 को गंगीय पश्चिम बंगाल; 3 को पूर्वी मध्य प्रदेश; 4 और 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी बहुत भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज और बिजली के साथ बारिश की संभावना है.

2 से 6 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना

2 से 6 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना; 2 से 5 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और 6 और 7 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.

3-6 तारीख के दौरान केरल और माहे भारी वर्षा की संभावना

3-6 तारीख के दौरान केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना; 2-3 तारीख के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; 2-7 तारीख के दौरान तटीय कर्नाटक में; 3 सितंबर को दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 2 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 2-3 सितंबर के दौरान तेलंगाना में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा की संभावना है. जबकि अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola