Aaj ka Mausam : चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से 1 दिसंबर तक होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

1 दिसंबर तक होगी भारी बारिश (Photo: PTI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aaj ka Mausam : दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के पास बने चक्रवाती तूफान दित्वा की वजह से 30 नवंबर को तटीय तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कई जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग(IMD) के अनुसार, तटीय श्रीलंका और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान दित्वा के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है. 2 दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भी बारिश तेज रहेगी. 1 दिसंबर को तेलंगाना में, जबकि 29 नवंबर को केरल व माहे में भारी बारिश की आशंका है. 30 नवंबर को तटीय तमिलनाडु में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. 1 दिसंबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम भारत में गिरेगा पारा

विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 2–4 डिग्री तक गिर सकता है, उसके बाद मौसम में खास बदलाव नहीं होगा. पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में अगले तीन दिनों तक तापमान लगभग सामान्य रहेगा, लेकिन उसके बाद वहां भी न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की कमी होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: चक्रवात Ditwah का कहर, 30 नवंबर, 1 और 2 दिसंबर को भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

गुजरात और महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं

अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले चार दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक बढ़ सकता है. इसके बाद भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है. वहीं, अगले 24 घंटों में गुजरात में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2–3 डिग्री तक गिर सकता है.

ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना

IMD के अनुसार, 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में, 30 दिसंबर को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक पंजाब के कुछ हिस्सों में,  जबकि 30 नवंबर को ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola