Heavy Rain Warning: अगले 72 घंटे इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Warning next 72 hours

Heavy Rain Warning next 72 hours

Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में इस समय भारी बारिश का दौर जारी है. बारिश के कारण कई राज्य बाढ़ से भी जूझ रहे हैं. भारत मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी गुजरात में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 14-16 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 13-18 जुलाई के दौरान हिमाचल प्रदेश; 12-18 जुलाई के दौरान उत्तराखंड; 16 जुलाई को पंजाब; 14 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली; 13, 16 और 17 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश; 14-17 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 12-16 जुलाई के दौरान राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

12 से 15 जुलाई के दौरान यहां होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 जुलाई को उत्तराखंड; 13-15 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान; 12-14 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ/कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है.

12 से 18 जुलाई तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

12 से 18 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है; 12 और 16 से 18 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ में; 13 से 15 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम में; 15 से 17 जुलाई के दौरान बिहार में; 13 से 15 जुलाई के दौरान झारखंड और ओडिशा में; 12 से 14 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. पूर्व एवं मध्य भारत में अगले 7 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

12 से 15 जुलाई के दौरान यहां होगी भारी बारिश

12-15 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना; 12-16 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र. 13-15 जुलाई के दौरान मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और 13 जुलाई को सौराष्ट्र में भारी वर्षा की संभावना. 13 और 14 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा. पश्चिम भारत में अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई/कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.

14 से 18 जुलाई के दौरान यहां होगी भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज के साथ हल्की/मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है. 12 से 18 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में; 14 से 18 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola