4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Updated:
विज्ञापन
4, 5, 6, 7, 8, 9 और 10 जुलाई को देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग ने 4 जुलाई से 10 जुलाई 2026 के बीच देश के विभिन्न राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश, तेज आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. झारखंड, बिहार सहित उत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत में खास कर झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड में 4 से 10 जुलाई के बीच होगी बारिश

राज्य में 4 से 10 जुलाई तक व्यापक रूप से बारिश होगी. 4 जुलाई को राज्य में मध्यम से तीव्र बिजली चमकने (Lightning Activity) का अलर्ट है. इसके अलावा, 5 से 7 जुलाई के बीच झारखंड के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. 4 से 8 जुलाई तक 40-50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार में 4 से 10 जुलाई के बीच हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 4 से 10 जुलाई तक छिटपुट से लेकर हल्की बारिश जारी रहेगी. हालांकि, 6-7 जुलाई और 10 जुलाई को राज्य के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. 4 से 8 जुलाई के बीच आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी आशंका है.

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा में 4 और 5 जुलाई को ‘अत्यंत भारी बारिश’ (Extremely Heavy Rainfall) का अलर्ट है. वहीं, गंगेटिक पश्चिम बंगाल में 5 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है.

उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई के बीच बारिश और बिजली गिरने की संभावना

आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश: पूर्वी उत्तर प्रदेश में 7 से 10 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होगी. 8 से 10 जुलाई के दौरान दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान है. 7-8 जुलाई को बिजली गिरने की भी चेतावनी है.

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 6 से 8 जुलाई के बीच बारिश होने की संभावना

आईएमडी के अनुसार इन राज्यों में 4-5 जुलाई को छिटपुट बारिश होगी, लेकिन 6 से 8 जुलाई के बीच मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा और भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

राजस्थान में 4 से 7 जुलाई के दौरान भार बारिश का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में 4 से 7 जुलाई और 9 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में 6 से 8 जुलाई के बीच भारी बारिश होगी.

हिमाचल और उत्तराखंड में 4 से 10 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार पहाड़ी राज्यों में 4 से 10 जुलाई तक लगातार व्यापक बारिश होगी. 5 जुलाई को उत्तराखंड में और 6-7 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

मध्य प्रदेश में 4 से 10 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में 4 से 10 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) का अलर्ट है. इसके अलावा, 4 से 8 जुलाई के बीच पूरे मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश और 40-60 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी.

छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 4 से 5 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में 4-5 जुलाई को बहुत भारी बारिश और 6-7 व 9-10 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है.

महाराष्ट्र में 4 से 7 जुलाई के दौरान अत्यंत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार महाराष्ट्र (कोंकण, गोवा और मुंबई): कोंकण और गोवा क्षेत्र में 4 से 7 जुलाई के बीच अत्यंत भारी बारिश (Extremely Heavy Rainfall) होने की आशंका है. मध्य महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी 4 से 6 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी बारिश का दौर रहेगा.

गुजरात में 4 से 7 जुलाई के दौरान अत्यंत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार गुजरात क्षेत्र में 4 से 7 जुलाई और सौराष्ट्र व कच्छ में 4-5 जुलाई को अत्यंत भारी बारिश का रेड/ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है.

तेलंगाना में 4 जुलाई को बहुत भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 4 जुलाई को तेलंगाना में थंडरस्क्वाल (Thundersquall) आने की आशंका है, जिसमें हवा की रफ्तार 50-70 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही बहुत भारी बारिश का भी अलर्ट है.

कर्नाटक और केरल में 4 से 10 जुलाई के दौरान बहुत भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक में 4 से 10 जुलाई तक लगातार बहुत भारी बारिश होगी. केरल में 6 और 7 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है. इन राज्यों में तेज सतही हवाएं (Strong Surface Winds) चलने की चेतावनी है.

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी 4 से 10 जुलाई के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 4 से 10 जुलाई तक लगातार व्यापक बारिश और भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. असम और मेघालय में 7 से 9 जुलाई के बीच बारिश की तीव्रता सबसे अधिक रहेगी.

ये भी पढ़ें: रेड अलर्ट पर मुंबई, आईएमडी की चेतावनी के बाद स्कूल-काॅलेज बंद; हो रही है भारी बारिश

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola