Heavy Rain Warning: 8,9,10,11,12,13 और 14 जुलाई को 15 राज्यों में भारी बारिश, तूफान की चेतावनी, IMD अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning

Heavy Rain Warning: देश के अधिकांश राज्यों में इस समय भारी से बहुत भारी बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बाढ़ की वजह से भारी तबाही मची है. भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 7 दिनों में देश के 15 राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई है. 4 से 5 दिन मध्य भागों में सक्रिय मानसून की स्थिति बनी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 08-14 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. जबकि 08-10 जुलाई के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़; 08 और 09 जुलाई को पश्चिम बंगाल और झारखंड, 08, 09, 13 और 14 जुलाई को ओडिशा में तथा 08-11 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

अगले 7 दिन गरज और बिजली के साथ तेज हवा चलने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, साथ ही अगले 7 दिनों के दौरान क्षेत्र में गरज, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही आज पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज बादल छाए रहेंगे.

14 जुलाई तक इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 08-14 जुलाई के दौरान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड, 08-10 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिल-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 8-11 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 09 और 10 जुलाई को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश, 12-14 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान और 10-14 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. आज उत्तराखंड में और 11-12 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

14 जुलाई के दौरान यहां होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 08-10 जुलाई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है. 08 को मराठवाड़ा, 08,12 और 13 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ, 08-14 जुलाई के दौरान गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में अधिकांश स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा के साथ-साथ आंधी, बिजली गिरने की संभावना है.

14 जुलाई तक इन राज्यों में भी होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 08-14 तारीख के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 11 से 14 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश और 8 जुलाई को त्रिपुरा और मिजोरम में बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जबकि 08 से 14 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे में भारी बारिश की संभावना, 08 और 09 जुलाई को तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola