Aaj ka Mausam : चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, 30 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 25 Oct 2025 7:09 AM

विज्ञापन

25 अक्टूबर को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल ? जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र यानी लो प्रेशर एरिया 27 अक्टूबर तक दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. इसके प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam  : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, चक्रवाती तूफान के असर से 25 से 28 अक्टूबर तक तमिलनाडु, केरल और माहे में, 29 अक्टूबर तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम व रायलसीमा में, और 28-29 अक्टूबर को ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. 27-28 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में अत्यधिक वर्षा के आसार हैं.

ओडिशा और बंगाल में भारी बारिश की संभावना

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक नया निम्न वायुदाब क्षेत्र बना है, जो 27 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, यह 25 अक्टूबर तक अवदाब, 26 अक्टूबर तक गहरे अवदाब और 27 अक्टूबर की सुबह तक दक्षिण-पश्चिम व पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बन जाएगा. इसके असर से सोमवार से अगले तीन दिन तक ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़ें : Kal ka Mausam : लो प्रेशर का दिखेगा असर, 29 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने ओडिशा में शनिवार और रविवार को 21 जिलों में, जबकि सोमवार को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती तूफान के असर से 28 से 30 अक्टूबर के बीच दक्षिण बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी और पश्चिमी मेदिनीपुर, झारग्राम और हावड़ा जिलों में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, 28 अक्टूबर को कोलकाता और आसपास के हुगली जिले में बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी 29 से 30 अक्टूबर के बीच भारी बारिश के आसार बने हुए हैं.

झारखंड में बारिश के आसार

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 25 अक्टूबर से झारखंड के मौसम में बदलाव नजर आएगा. 26 और 27 अक्टूबर को झारखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है, हालांकि बारिश ज्यादा तेज नहीं होगी.

बिहार में बारिश के आसार

बिहार में जल्द ठंड बढ़ने की संभावना है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 अक्टूबर से कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को पूरे राज्य में बारिश के आसार बने हुए हैं. इस बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और ठंड का असर बढ़ेगा.

दिल्ली का मौसम

आईएमडी के अनुसार, 28 अक्टूबर तक यानी छठ पूजा तक दिल्ली का मौसम सामान्य रहेगा और कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. शनिवार को सुबह धुंध रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola