Heavy Rain Warning: 14 से 17 मई तक यहां होगी भारी बारिश, आंधी-तूफान की आशंका, IMD अलर्ट

ai generated images
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 14 से 17 मई के बीच असम और मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत और आसपास के मध्य भारत में गरज और बिजली के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है. जबकि अगले 3 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार (IMD) अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 14-19 मई के दौरान उत्तर प्रदेश में, 15-17 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में और 14-15 मई 2025 के दौरान पश्चिम बंगाल और झारखंड में गंगा के मैदानी इलाकों में लू चलने की संभावना है. इसके अलावा मॉलसून को लेकर भी अच्छी खबर है. दक्षिण-पश्चिम मानसून आज बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान सागर के दक्षिणी हिस्सों, निकोबार द्वीप समूह और उत्तरी अंडमान सागर के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है.
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 14 से 17 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. 17 मई के दौरान असम और मेघालय. 14 मई को मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
14 से 17 मई के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा के साथ हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है. जबकि 14 मई को गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना, जो बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे हो सकती है.
पूर्व और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
14 से 17 मई के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 15-17 मई के दौरान झारखंड में बारिश हो सकती है. 15 मई के दौरान ओडिशा में भी बारिश की संभावना है. 14 मई को विदर्भ, छत्तीसगढ़ में 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से 70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है. 14-16 मई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में अलग-अलग भारी वर्षा की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










