Heavy Rain Warning: 1,2,3,4,5 और 6 अगस्त तक भयंकर बारिश, 50 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 31 Jul 2025 6:00 PM
Heavy Rain Warning
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. जबकि 2 अगस्त, 2025 को असम और मेघालय में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 6-7 दिनों के दौरान मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में हल्की वर्षा की संभावना है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग के अनुसार 4 व 6 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है.
6 अगस्त तक देशभर में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
- 1 से 6 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना.
- 3 व 4 अगस्त को पंजाब में बहुत भारी बारिश की संभावना.
- 2-5 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ में बहुत भारी हो सकती है.
- 2 से 5 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
- 3-5 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
- 1 अगस्त को पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है.
- 1 अगस्त और 3-6 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना.
- अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कई/कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा की संभावना है.
- 2 अगस्त को असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
- अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 से 6 अगस्त के दौरान कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, गरज के साथ बिजली चमकने और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है.
- 1 से 6 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है.
- 3 और 6 अगस्त के दौरान असम और मेघालय में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.
- 1 से 7 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
- 1 अगस्त को गंगा पश्चिम बंगाल और झारखंड में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
- 1 से 5 अगस्त के दौरान बिहार में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
- 1 अगस्त को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश हो सकती है.
- 4-6 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
- 2-4 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना.
- अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।
- 2 से 6 अगस्त के दौरान तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
- अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तेज़ सतही हवाएँ (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.
- अगले 7 दिनों के दौरान केरल और माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम तथा तेलंगाना में कुछ/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










