ePaper

Heavy Rain In Delhi NCR: भारी बारिश से थम गई दिल्ली-NCR की रफ्तार, ट्रैफिक जाम, सड़कें बनीं तालाब

Updated at : 14 Jul 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain In Delhi NCR

Heavy Rain In Delhi NCR

Heavy Rain In Delhi NCR: भारी बारिश ने दिल्ली-एनसीआर की सूरत बिगाड़ दी है. सड़कें तालाब बन गई हैं, तो गाड़ियां रेंगती नजर आ रही हैं. राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई हैं. भारी बारिश के बावजूद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के जवान मुस्तैदी से ट्रैफिक संभालने में जुटे दिख रहे हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain In Delhi NCR: दिल्ली में सोमवारी की रात जमकर बारिश हुई. भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई. दिल्ली और फरीदाबाद के बीच बदरपुर बॉर्डर पर भारी जलभराव देखा गया. लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है.

https://twitter.com/ANI/status/1944783764007117266

नोएडा में ट्रैफिक जाम

दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश के बाद नोएडा के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई. गाड़ियां रेंगती नजर आईं. तीन मूर्ति और सफदरजंग रोड पर भी गाड़ियां जाम में फंसी नजर आईं.

अगले दो दिन बारिश की संभावना

दिल्ली एनसीआर में अगले दो दिन बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 20-40 की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इसके साथ गरज-बिजली के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है. गुरुवार को भी बारिश की संभावना है. बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola