ePaper

Heavy Rain Alert: 29 से 31 जुलाई और 1 से 3 अगस्त तक बहुत भारी बरसात, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे, आईएमडी का हाई अलर्ट

Updated at : 29 Jul 2025 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर अति भारी बारिश की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा अगले 7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 7 दिनों तक देश के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश और राजस्थान में अगले 4 दिनों के दौरान भारी बारिश की संभावना है. जिसमें 29 जुलाई को पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी वर्षा अगले 7 दिनों तक जारी रहने की संभावना है.

बना हुआ है कम दबाव का क्षेत्र

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 29 से 31 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है और अगले 2 से 3 दिनों में इसके आस-पास के मैदानों में भी भारी बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे लगे पूर्वी राजस्थान पर निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव के चलते पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तरी गुजरात से लगे दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर मध्यम से तीव्र संवहनीय (Sustainable) बादल देखे जा रहे हैं. आईएमडी ने सैटेलाइट से इसकी तस्वीर भी ली है.

देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

  • 29 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 30 और 31 जुलाई को बहुत भारी वर्षा हो सकती है.
  • 29 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है.
  • 29 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कुछ स्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है.
  • 1 अगस्त को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में भारी वर्षा हो सकती है.
  • 29 जुलाई को कोंकण, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 29 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
  • 29 से 31 जुलाई के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 29 जुलाई से 3 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है.

Also Read: Weather Forecast: राजस्थान में 72 घंटे तक भारी बारिश, बना हुआ है कम दबाव का क्षेत्र, मौसम विभाग का अलर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola