Heavy Rain Alert: अगले 4 दिनों तक बहुत भारी बारिश, तूफान की आशंका, IMD ने जारी किया हाई अलर्ट

Heavy Rain Alert
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक अगले 4 दिनों तक देश के कई राज्यों में बहुत भारी बारिश का अनुमान है. आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.
Heavy Rain Alert: देश में कई हिस्सों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की आशंका है. आईएमडी के मुताबिक बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है, जो आने वाले समय में एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है.

मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 मई तक बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है. 29 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 30 मई को अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके अलावा केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ तेज़ हवा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

1 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

आईएमडी के मुताबिक 2 जून तक कोंकण और गोवा में गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की भी संभावना है.

अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 और 30 मई को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

29 मई से 1 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

29 मई से 2 जून के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है. 30 जून तक राजस्थान में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

29-31 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 29 और 30 मई को पंजाब, 30 मई को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










