तबाही वाला तूफान! 24 घंटों में भयंकर बारिश, 28 अप्रैल से 1 मई तक चलेगी आंधी गिरेंगे ओले

Updated at : 28 Apr 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम की करवट के कारण कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और तेज हवा का दौर जारी है. IMD का अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक 20 से ज्यादा राज्यों में मौसम आंधी और बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलेगी. कई इलाकों के लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश के 23 राज्यों में एक बार फिर आंधी-तूफान और भयंकर बारिश का दौर शुरू होने वाला है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि एक बार फिर मौसम जबरदस्त करवट लेगा. आईएमडी ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि 23 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भीषण बारिश हो सकती है. कई इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी ने जारी कर दी है. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.

28 अप्रैल से 1 मई तक बिजली-बारिश का दौर

मौसम विभाग के मुताबिक 28 अप्रैल 2025 तक पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. पूवी और आसपास के मध्य भारत में 28 अप्रैल से लेकर 1 मई तक गरज, बिजली, ओलावृष्टि, तेज हवाओं के साथ बारिश होगी. असम, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाके, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर बारिश होगी. कई इलाकों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चलने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम

आईएमडी के मुताबिक एक नये पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज बदला है. इसके कारण देश के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश हो रही है. मूसलाधार बारिश के साथ तेज हवा भी चलने की प्रबल संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर भारत में दिखाई दे रहा है. अगले पांच दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड बंगाल, बिहार, झारखंड समेत देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी आ सकती है.

देशभर का मौसमी सिस्टम

आईएमडी के मुताबिक उत्तरी बांग्लादेश और पूर्वोत्तर असम के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके अलावा मध्य छत्तीसगढ़ से मन्नार की खाड़ी तक एक उत्तर-दक्षिणी ट्रफ लाइन बनी हुई है. इसके कारण पूर्वोत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक गरज चमक के साथ आंधी चलेगी. भयंकर बारिश का भी मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जाहिर किया है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम समेत कई अन्य राज्यों में आफत की बारिश हो सकती है. 40 से 50 किमी से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर जारी है. दिल्ली में रविवार को भीषण गर्मी महसूस की गई. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है. आईएमडी के मुताबिक यह 25 अप्रैल 2019 के बाद से दिल्ली में रात का सबसे अधिक तापमान है. दिल्ली में 25 अप्रैल 2019 को यह 28 डिग्री सेल्सियस था. मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है.

आगामी दिनों में बढ़ सकता है अधिकतम तापमान

राजस्थान में आगामी दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक जोधपुर में लू चलने की संभावना है. 28 और 29 अप्रैल को पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव के कारण रातें गर्म रहने की संभावना है. 29 से 30 अप्रैल को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है. मौसम विभाग के अनुसार मई के पहले सप्ताह में आंधी, तूफान और बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola