Heavy Rain Alert: चक्रवात का असर, 19 से 24 मई तक 17 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ होगी भारी बारिश, IMD अलर्ट

Heavy to very heavy Rainfall
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 19 से 24 मई के दौरान कर्नाटक, कोंकण, गोवा, केरल और समीपवर्ती प्रायद्वीपीय भारत में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 से 6 दिनों के दौरान पूर्वोतर भारत और उप-हिमालयी पश्चिमी बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है.
Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 21 मई के आसपास कर्नाटक तट से दूर पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इसके प्रभाव के कारण 22 कई के आसपास एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. उसके बाद उत्तर की ओर इसके बढ़ने की संभावना है. दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण पश्चिमी और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है.
पूर्वोतर भारत में मौसम का हाल?
मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिन पूर्वोतर भारत में गरज, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्य वर्षा होने की संभावना है.
19 से 20 मई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होने की संभावना है.
19 से 24 मई के दौरान असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है.
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
केरल और माहे, लक्षद्वीप और कर्नाटक में आंधी, बिजली के साथ 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिन तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है.
19 से 20 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकेल में भारी बारिश होने की संभावना है.
19 से 24 मई के दौरान केरल और माहे, तटीय कर्नाटक, उत्तर आंतरिक कर्नाटक. 19 मई को लक्षद्वीप, 20 से 22 मई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, 19 से 21 मई के दौरान दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 20 से 22 मई के दौरान तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 20 मई को तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
पश्चिम भारत का मौसम
19 से 24 मई – कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बारिश होने की संभावना है.
22 से 24 मई – गुजरात में आंधी, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है.
19 से 23 मई – दक्षिण महाराष्ट्र में भारी बारिश होने की संभावना है.
19 से 24 मई – कोंकण और गोवा में भारी बारिश की संभावना है.
20 से 22 मई- कोंकण में भारी बारिश हो सकती है.
21 और 22 मई- मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
पूर्वी और मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड में गरत, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की संभावना है. अगले 7 दिन मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार में गरत, बिजली और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बारिश होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










