कहीं हीट वेव, तो कहीं झमाझम बारिश: अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD का आया अपडेट

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :22 Apr 2026 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
Heat Wave

भीषण गर्मी से बचने के लिए महिलाओं ने कपड़े से खुद को कवर किया, फोटो पीटीआई

Heat Wave And Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले चार से पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकतर हिस्सों में हीट वेव की स्थिति बने रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Heat Wave And Rain Alert: आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव की स्थिति रह सकती है.

22 से 23 अप्रैल तक बिहार-झारखंड में हीट वेव की संभावना

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23-25 ​​अप्रैल; पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22-26 अप्रैल; राजस्थान में 24-26 अप्रैल; मध्य प्रदेश में 23-26 अप्रैल, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल और पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र, बिहार-झारखंड में 22 से 23 अप्रैल तक की अवधि में हीट वेव की संभावना है.

22 से 25 अप्रैल के बीच ओडिशा और अन्य राज्यों में गर्मी बढ़ने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि 22 से 25 अप्रैल के बीच ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, पश्चिम बंगाल के गंगा मैदानी क्षेत्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और गुजरात के तटीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रह सकती है. इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, ओडिशा, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में रात के दौरान गर्मी बढ़ने की संभावना है.

पूर्वोतर और पूर्वी भारत में बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह गरज के साथ बारिश हो सकती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola