Haryana Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले की जांच जारी, बोले सीएम खट्टर- दोषियों को मिलेगी सजा

Updated:
विज्ञापन

Haryana Nuh Violence Update: नूंह में दो सप्ताह पहले हुई हिंसा के बाद बंद की गई इंटरनेट सेवा को आज यानी सोमवार को फिर से चालू कर दिया गया है. सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी. बाद में निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था.

विज्ञापन

नूंह हिंसा मामले पर जारी है जांच- सीएम खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि नूंह हिंसा मामले में जांच जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद के एक जुलूस पर भीड़ की ओर से हमला किए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी जिसमें दो होम गार्ड 6 लोगों की मौत हो गई थी. खट्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिस जांच में जुटी हुई है और कार्रवाई कर रही है. उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बच नहीं पाएगा. विहिप के 28 अगस्त को ब्रज मंडल यात्रा पुनः शुरू करने की योजना के बारे में सरकार से इजाजत लेने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे को कोई जानकारी नहीं है और इस तरह की स्थिति आने पर ही वो बोलेंगे.

शत्रुजीत सिंह कपूर बने हरियाणा के नये पुलिस महानिदेशक

शत्रुजीत सिंह कपूर को हरियाणा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया

नूंह में हिंसा के दो सप्ताह बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल

हरियाणा के नूंह में स्वतंत्रता दिवस से पहले सोमवार को सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, हालांकि जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बहाल कर दी गईं हैं. वहीं, 14 और 15 अगस्त को कर्फ्यू में भी सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक के लिए ढील दी गई है. गौरतलब है कि नूंह में दो सप्ताह पहले हिंसा हुई थी. सरकार ने 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद आठ अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से बंद कर दी थी. बाद में निलंबन को 13 अगस्त तक बढ़ा दिया गया था. 31 जुलाई को एक धार्मिक यात्रा पर भीड़ की ओर से हमला किए जाने के बाद नूंह में हुईं झड़पों में दो होम गार्ड समेत छह लोगों की मौत हो गई थी. हिंसा की आग गुरुग्राम समेत आसपास के इलाकों में भी फैल गई थी.

फिर निकाली जाएगी ब्रज मंडल यात्रा

नूंह में हिंसा के बाद अब एक बार फिर ब्रज मंडल यात्रा निकालने की तैयारी हो रही है. आज यानी रविवार को हरियाणा के पलवल जिले के पोंडरी गांव में हिंदू संगठनों की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में एक बार फिर से यात्रा निकालने का ऐलान किया गया है. ब्रज मंडल यात्रा को 28 अगस्त को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई है. गौरतलब है कि इससे पहले 31 जुलाई को इलाके में यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी. दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी, सैकड़ों वाहनों को फूंक दिया गया था. हालात रप काबू करने के लिए प्रशासन को कर्फ्यू लगाना पड़ा था, साथ ही इंटरनेट सेवा भी बाधित कर दी गई थी.

हेट स्पीच पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी शुक्रवार को नफरत भरे भाषण के मामलों पर गौर करने के लिए केंद्र सरकार से एक समिति गठित करने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा है कि हेट स्पीच किसी भी हालत में स्वीकार नहीं की जाएगी.

नूंह में 13 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित हैं: हरियाणा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola