Haryana New CM: मुख्यमंत्री बनते ही भावुक हुए नायब सैनी, हरियाणा का प्रधान सेवक बनने पर जताया आभार

Nayab Singh Saini
Haryana New CM: नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को पंचकूला में आयोजित एक समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई नेता शामिल हुए.
Haryana New CM: नायब सिंह सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने. उन्होंने गुरुवार को सीएम पद की शपथ ली. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद थे. शपथ लेने के बाद सैनी ने भावुक ट्वीट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, सबसे पहले हरियाणा के विकास और पुनर्निर्माण को गति देने वाले जनादेश के लिए अपने 2.80 करोड़ परिवारजनों का हृदय से आभार. मुझ जैसे सामान्य परिवार से आने वाले कार्यकर्ता को हरियाणा का प्रधान सेवक बनने का अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं.
सुशासन, समानता और गरीबों के कल्याण के लिए काम करेगी सरकार
नायब सिंह सैनी ने आगे लिखा, प्रधानमंत्री जी, हरियाणा के प्रति आपका विशेष स्नेह हमें निरंतर परिश्रम करने की असीम ऊर्जा देता है। आपके प्रेरणादायी नेतृत्व में हरियाणा नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है. प्रदेश में विकास की यह अविरल यात्रा जारी रहेगी. तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार सुशासन, समानता और गरीबों के कल्याण के लिए पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करेगी.
सैनी ने हिंदी में शपथ ली
नायब सिंह सैनी ने हिंदी में शपथ ली. हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने अंबाला छावनी से विधायक अनिल विज, इसराना से विधायक कृष्ण लाल पंवार, बादशाहपुर से विधायक राव नरबीर सिंह, तोशाम से विधायक श्रुति चौधरी, अटेली से विधायक आरती सिंह राव और रादौर से विधायक श्याम सिंह राणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज का दिन चुना जाना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन वाल्मीकि जयंती है. ऋषि वाल्मीकि हिंदू महाकाव्य रामायण के रचयिता हैं और दलितों के बीच विशेष रूप से पूजनीय हैं. हरियाणा में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 14 मंत्री हो सकते हैं.
पीएम मोदी ने सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर पोस्ट डाला और लिखा, हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर नायब सिंह सैनी जी और उनके साथ मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को बहुत-बहुत बधाई. यह टीम सुशासन और अनुभव का एक अद्भुत संगम है, जो यहां के लोगों के सपनों को साकार करने के साथ ही राज्य के विकास को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी. मुझे विश्वास है कि डबल इंजन की सरकार गरीबों, किसानों, जवानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ही समाज के हर वर्ग की सेवा में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










