Haryana Election 2024: कांग्रेस की AAP से नहीं बनी बात, केजरीवाल की पार्टी ने पहली सूची जारी की

Updated:
विज्ञापन
Haryana Assembly Elections

Haryana Assembly Elections

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. जिससे कांग्रेस के साथ गठबंधन की उम्मीद लगभग समाप्त हो गई है.

विज्ञापन

Haryana Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन की अटकलों के बीच अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने सोमवार को 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी. पार्टी ने हरियाणा इकाई के उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा को कलायत से और इंदु शर्मा को भिवानी से मैदान में उतारा है. विकास नेहरा को महम से और बिजेंद्र हुड्डा को रोहतक से मैदान में उतारा गया है.

सूची इस प्रकार है

नारायणगढ़ – गुरपाल सिंह
कलायत- अनुराग ढंडा
पूंडरी – नरेंद्र शर्मा
घरौंदा – जयपाल शर्मा
असंध – अमनदीप जुंडला
समालखा – बिट्टू पहलवान
उचाना कलां- पवन फौजी
डबवाली – कुलदीप गदराना

AAP ने कांग्रेस को दे दी थी धमकी

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने सोमवार को कहा कि अगर कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उसके साथ गठबंधन को अंतिम रूप देने में विफल रहती है तो पार्टी आज शाम तक सभी 90 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. उन्होंने कहा कि हरियाणा में आप का हर कार्यकर्ता सभी 90 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार है.

AAP चाहती थी 10 सीट, कांग्रेस पांच पर अड़ी थी

आप जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है उनकी संख्या को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बातचीत अटकी हुई है. पार्टी 10 सीटों की मांग कर रही है, जबकि कांग्रेस पांच सीटों की पेशकश कर रही है.

5 अक्टूबर को हरियाणा में वोटिंग

हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर है. राज्य में मतदान पांच अक्टूबर को होगा. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola