ePaper

Hanuman Chalisa Controversy: जेल में कटी राणा दंपती की रात, दोनों को रखा गया अलग-अलग

Updated at : 25 Apr 2022 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Hanuman Chalisa Controversy: जेल में कटी राणा दंपती की रात, दोनों को रखा गया अलग-अलग

Mumbai: MP Navneet Rana at Santacruz Station, after she along with her husband Ravi Rana were arrested for promoting enmity between different groups on Saturday, in Mumbai, Sunday, April 24, 2022. (PTI Photo)(PTI04_24_2022_000099B)

Hanuman Chalisa Controversy: निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई में शिवसैनिकों के प्रदर्शन मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए.

विज्ञापन

Hanuman Chalisa Controversy in Maharashtra: महानगर की एक अदालत ने निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस की हिरासत में भेजने की मांग को खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. एक अधिकारी ने बताया कि नवनीत राणा को भायखला महिला कारावास में भेजा गया, जबकि उनके पति को ऑर्थर रोड जेल भेजा गया.

क्‍या है मामला

यहां चर्चा कर दें कि मुंबई पुलिस ने अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और बड़नेरा से विधायक रवि राणा को अलग-अलग समुदायों के बीच नफरत फैलाने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया था. इससे पहले राणा दंपती ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की अपनी योजना को रद्द कर दिया था. इस बीच, राणा के घर के बाहर प्रदर्शन करने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना के 13 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. हालांकि, बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया. राणा दंपती के खिलाफ राजद्रोह का भी मामला दर्ज किया गया है.

जनता को लगता है कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए

इधर निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के खिलाफ मुंबई में शिवसैनिकों के प्रदर्शन और भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया के एसयूवी पर ‘‘हमले” की पृष्ठभूमि में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि महाराष्ट्र की जनता को लगता है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होना चाहिए. हालांकि फडणवीस ने यह स्पष्ट किया कि भाजपा राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग नहीं करेगी.

Also Read: कुछ देशद्रोहियों, कुछ गद्दारों पर किया जाता है पथराव, किरीट सोमैया पर हमले के बाद बोले संजय राउत
हनुमान चालीसा के पाठ के पीछे भाजपा का हाथ

वहीं, पुराने गठबंधन सहयोगियों शिवसेना और भाजपा के बीच बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि में शिवसेना सांसद संजय राउत ने हाल ही में दावा किया था कि खुफिया विभाग से मिली सूचना के अनुसार, महाराष्ट्र में साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने और एमवीए सरकार को हटाकर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश करने के लिए साजिश की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग और हनुमान चालीसा के पाठ के पीछे भाजपा का हाथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola