GST Cut : GST सुधार से पहले पीएम मोदी का संबोधन, नवरात्रि में जमकर खरीदें सस्ता सामान

Updated:
विज्ञापन
PM Modi address before GST Reform

पीएम मोदी (Photo: PTI)

GST Cut : 22 सितंबर यानी सोमवार से जीएसटी कटौती लागू होंगी. इसके बाद रसोई के सामान से लेकर दवाइयां, गाड़ियां तक आपको सस्ती मिलने लगेंगी. इससे पहले पीएम मोदी का संबोधन रविवार को होने वाला है.

विज्ञापन

GST Cut : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे. हालांकि संबोधन के विषय की आधिकारिक जानकारी नहीं आई है. यह संबोधन नवरात्रि की पूर्व संध्या पर होगा. नवरात्रि के पहले दिन से जीएसटी दरों में कटौती लागू होगी, जिससे कई उत्पादों की कीमतों में कमी आने की संभावना है. रसोई के सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां, उपकरण और वाहन समेत लगभग 375 वस्तुएं 22 सितंबर से सस्ती हो जाएंगी. माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती सोमवार से लागू हो जाएगी, जिससे इन सभी उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी.

जीएसटी परिषद ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 22 सितंबर (नवरात्रि के पहले दिन) से जीएसटी दरें कम करने का फैसला किया है. घी, पनीर, मक्खन, नमकीन, केचप, जैम, सूखे मेवे, कॉफी और आइसक्रीम जैसी आम इस्तेमाल की चीजें और टीवी, एयर कंडीशनर (एसी), वॉशिंग मशीन जैसे महंगे उत्पाद भी सस्ते हो जाएंगे. जीएसटी में बदलाव को देखते हुए रोजरर्मा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कई कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है.

अधिकांश दवाओं की कीमत होगी कम

सरकार ने कई दवाओं और मेडिकल उपकरणों की कीमतें कम करने का फैसला किया है. अब अधिकांश दवाओं और फॉर्मूलेशन के साथ-साथ ग्लूकोमीटर और डायग्नॉस्टिक किट जैसे मेडिकल उपकरणों पर जीएसटी दर 5 प्रतिशत कर दी गई है. इससे आम आदमी को दवाएं सस्ती मिलेंगी. इसी तरह, सीमेंट पर जीएसटी 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिससे घर बनाने वालों को भी लाभ होगा. सरकार ने दवा दुकानों को पहले ही निर्देश दिया है कि वे जीएसटी कटौती का फायदा एमआरपी में बदलाव करके या कम कीमत पर दवाएं बेचकर लोगों तक पहुंचाएं.

यह भी पढ़ें : कल से AC और डिशवॉशर सस्ते, GST कटौती के बाद LG से Haier तक कीमतें घटीं

वाहन खरीदारों को होगा बड़ा फायदा

जीएसटी दर में कटौती से सबसे बड़ा फायदा वाहन खरीदारों को होगा, क्योंकि छोटी और बड़ी कारों पर कर दरें क्रमशः 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत कर दी गई हैं. कई कार कंपनियों ने पहले ही कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है. सेवाओं की बात करें तो, स्वास्थ्य क्लब, सैलून, नाई की दुकान, फिटनेस सेंटर, योग आदि सौंदर्य और फिटनेस सेवाओं पर जीएसटी को इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) के साथ 18 प्रतिशत से घटाकर, बिना कर क्रेडिट के पांच प्रतिशत कर दिया गया है.

रोजमर्रा के सामान भी सस्ते होंगे

बालों में लगाने वाले तेल, साबुन, शैम्पू, टूथब्रश, टूथपेस्ट जैसे रोजमर्रा के सामान भी सस्ते हो सकते हैं, क्योंकि इन पर टैक्स कर दर 12/18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई हैं. टेलकम पाउडर, फेस पाउडर, शेविंग क्रीम, ऑफ्टरशैव लोशन जैसी अन्य रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतें भी कम हो सकती हैं, क्योंकि इन पर जीएसटी 18 प्रतिशत से घटकर पांच प्रतिशत हो गया है. 22 सितंबर से जीएसटी में दो स्लैब होंगे. अधिकांश वस्तुओं और सेवाओं पर पांच और 18 प्रतिशत का कर लगेगा. विलासिता की वस्तुओं के लिए कर की दर 40 प्रतिशत होगी. वहीं तंबाकू और उससे जुड़े उत्पादों पर 28 प्रतिशत कर के साथ उपकर लगेगा.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola