कल से AC और डिशवॉशर सस्ते, GST कटौती के बाद LG से Haier तक कीमतें घटीं

Updated:
विज्ञापन
GST Cut

सांकेतिक तस्वीर

GST Cut: कल से एसी और डिशवॉशर की कीमतों में भारी गिरावट होगी. GST कटौती के बाद LG, Haier, Voltas, Daikin और Godrej जैसी प्रमुख कंपनियों ने एसी में 12,000 रुपये और डिशवॉशर में 8,000 रुपये तक की छूट दी है.

विज्ञापन

GST Cut: देश की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनियों ने एयर कंडीशनर (AC) और डिशवॉशर की कीमतों में भारी कटौती की है. नए मूल्य कल से यानि सोमवार, 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे. एसी की कीमतें 4,500 रुपये से लेकर 12,450 रुपये तक कम हुई हैं, जबकि डिशवॉशर पर 8,000 रुपये तक की कटौती की गई है. विशेषज्ञों का कहना है कि जीएसटी दरों में हालिया कटौती (28% से घटाकर 18%) और कीमतों में कमी के कारण त्योहारों के सीजन में ग्राहक खरीदारी के लिए उत्साहित होंगे, जिससे कंपनियों की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है.

कंपनी / ब्रांडमॉडल / प्रकारपुरानी कीमत (₹)नई कीमत (₹)कटौती (₹)
गोदरेज अप्लायंसेजकैसेट और टावर एसी8,550 – 12,450
इन्वर्टर स्प्लिट एसी3,200 – 5,900
हायरग्रेविटी 1.6 टन इन्वर्टर एसी49,99046,0853,905
किनोउची एआई 1.5 टन 4 स्टार40,99037,7883,202
वोल्टासफिक्स्ड स्पीड विंडो एसी42,99039,5903,400
इन्वर्टर विंडो एसी46,99043,2903,700
डाइकिन1 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट20,50018,8901,610
1.5 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट73,80068,0205,780
1.8 टन 5 स्टार इन्वर्टर स्प्लिट92,20084,9807,220
1 टन 3 स्टार हॉट एंड कोल्ड50,70046,7303,970
1.5 टन 3 स्टार हॉट एंड कोल्ड61,30056,5004,800
एलजी इलेक्ट्रॉनिक1 टन 3 स्टार इन्वर्टर32,8902,800 (GST छूट)
1.5 टन इन्वर्टर स्प्लिट45,99042,3903,600
2 टन स्प्लिट एसी59,89055,4904,400
पैनासोनिक इंडिया1.5 टन विंडो एसी45,650 – 49,99046,000
फिक्स्ड स्पीड स्प्लिट एसी (1.0 – 2.0 टन)46,100 – 69,40042,400 – 63,900
बीएसएच होम अप्लायंसेजडिशवॉशर प्रवेश स्तर मॉडल49,00045,0004,000
उच्चतम मॉडल104,50096,5008,000

त्योहारों में खरीदारी के लिए बेहतर समय

कंपनियां उम्मीद कर रही हैं कि नवरात्रि और दिवाली के दौरान एसी और डिशवॉशर की बिक्री दोगुनी हो जाएगी. जीएसटी में कमी और नई कीमतें ग्राहकों को आकर्षित करेंगी और यह खरीदारों के लिए सस्ता और लाभकारी अवसर साबित होगा.

Also Read : बचत खाते में पैसा छोड़ना अब महंगा, लिक्विड फंड बन रहा है नया विकल्प

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola