EPF से पैसे निकालने के नियम हुए आसान, यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस
कंप्यूटर पर बैठे आदमी का AI फोटो
EPFO ने आंशिक निकासी के नियमों को सरल बनाया है. अब घर, शिक्षा, शादी, बीमारी या विशेष परिस्थितियों में EPF एडवांस निकालना बेहद आसान है. पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप जानें.
EPFO : केंद्र सरकार ने EPFO की सैलरी लिमिट को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है. इस बदलाव का सीधा असर आपकी हर महीने मिलने वाली सैलरी और आपकी जेब पर पड़ेगा. साथ ही ईपीएफओ अकाउंट से आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) भी आसान हो गया है. अगर आपको भी EPFO अकाउंट से पैसा निकालना है, तो स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो करें.
EPFO सुधार और प्रभाव से निकासी के नियम में क्या बदलाव हुआ?
EPFO में सुधार से आंशिक निकासी प्रक्रिया आसान हो गई है. जरूरी जरूरतों, घर और खास हालात के लिए EPF एडवांस निकालना अब आसान हो गया है. नियम को आसान और कैटेगरीज ज्यादा साफ कर दी गई हैं.
आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) के नियमों को तीन कैटेगरी में बांटा गया
आवश्यक जरूरतें (Essential Needs)
- विवाह (Marriage)
- शिक्षा (Education)
- बीमारी (Illness)
आवास संबंधी जरूरतें (Housing Needs)
- मकान/फ्लैट/प्लॉट की खरीद
- मकान का निर्माण
- होम लोन का भुगतान
- मकान/फ्लैट की मरम्मत, रिनोवेशन या सुधार
विशेष परिस्थितियां (Special Circumstances)
- प्राकृतिक आपदा (Natural Calamity)
- संस्थान की तालाबंदी या बंद होना (Lockouts/closure of establishments)
- लगातार बेरोजगारी (Continuous Unemployment)
- महामारी का प्रकोप आदि (Outbreak of Epidemic etc.)
निकासी की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया
EPFO पोर्टल पर लॉगिन करें
सबसे पहले EPFO के Member Unified Portal पर जाएं.
अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें.
क्लेम ऑप्शन चुनें
मुख्य स्क्रीन पर ऊपर दिए गए Online Services टैब पर क्लिक करें.
ड्रॉपडाउन लिस्ट में से CLAIM (FORM-31, 19, 10C & 10D) को चुनें.
ये भी पढ़ें: ₹25,000 हुई EPFO लिमिट: आपकी सैलरी बढ़ेगी या घटेगी? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर
बैंक अकाउंट नंबर वेरीफाई करें
स्क्रीन पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी दिखेगी.
अपने रिकॉर्ड में दर्ज बैंक खाता संख्या (Bank Account Number) टाइप करें और Verify पर क्लिक करें.
नियम व शर्तों के लिए Yes पर टिक करके Proceed for Online Claim दबाएं.
क्लेम टाइप और नई श्रेणी (Category) चुनें
I Want To Apply For के विकल्प में PF ADVANCE (FORM-31) चुनें.
कारण : अब आपको नए नियमों के अनुसार अपनी श्रेणी चुननी होगी.
Essential Needs: (शादी, उच्च शिक्षा या बीमारी के लिए)
Housing Needs: (घर/प्लॉट खरीदने, घर बनाने, होम लोन चुकाने या मरम्मत के लिए)
Special Circumstances: (नौकरी छूटने, प्राकृतिक आपदा, महामारी या कंपनी बंद होने की स्थिति में)
आप जितने पैसे निकालना चाहते हैं, वह रकम दर्ज करें.
बैंक पासबुक/चेक और पता अपलोड करें
अपना वर्तमान पता (Address) भरें.
अपने बैंक चेक की फोटो या पासबुक की कॉपी अपलोड करें (ध्यान रखें कि खाता संख्या, नाम और IFSC कोड साफ दिख रहे हों).
आधार OTP से सबमिट करें
नीचे दिए गए घोषणा-पत्र (Declaration Checkbox) पर टिक करें.
Get Aadhaar OTP पर क्लिक करें.
मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर Validate OTP and Submit Claim Form पर क्लिक कर दें.
ये भी पढ़ें: सरकार ने EPFO की वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया, जानिए ; आपके वेतन और पेंशन पर क्या होगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए