BJP नेता के घर पर बम से हमला, पुलिस पर लगाए गए गंभीर आरोप

Published by : Neha Kumari Updated At : 08 Apr 2025 10:19 AM

विज्ञापन
BJP Leader home Manoranjan Kalia

Grenade Attack on BJP Leader Home: पंजाब के बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर पर मंगलवार बम फेंककर हमला किया गया. हमलावरों का अभी पता नहीं चला है, जिसके कारण मनोरंजन कालिया ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है. हालांकि, पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है.

विज्ञापन

Attack on BJP Leader Home: पंजाब राज्य में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर मंगलवार को बम फेंककर हमला किया गया. यह घटना सुबह 1 बजे के करीब हुई, जब घर में सभी सो रहे थे. हालांकि इस घटना में कालिया को किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई. पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन यह हमला किसके द्वारा किया गया है, इसका अभी तक पता नहीं चला है.

मनोरंजन कालिया ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया ने इस घटना को लेकर मीडिया से बातचीत की. इसमें उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जब मेरे घर पर बम फेंका गया था, तब सभी घर वाले सो रहे थे. यह घटना जैसे ही हुई, हमने पुलिस को सूचित करने के लिए कई बार कॉल किया, लेकिन किसी ने भी कॉल नहीं उठाया. जालंधर पुलिस ने मनोरंजन कालिया के दावे को नकार दिया है. जानकारी के मुताबिक, मनोरंजन कालिया का घर पुलिस स्टेशन से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर है.

पुलिस की प्रतिक्रिया सामने आई

जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें रात के करीब 1 बजे कॉल आया था, जिसके बाद पुलिस तुरंत मनोरंजन कालिया के घर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी गई थी. पुलिस द्वारा घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. फॉरेंसिक टीम भी इस मामले की जांच में जुटी है ताकि पता लगाया जा सके कि यह ग्रेनेड से हुआ या किसी और विस्फोटक से.

किसी विस्फोटक का इस्तेमाल कर हमले में किया गया?

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जानकारी दी है कि इस हमले के लिए ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया था. यह बम कालिया के घर के दरवाजे के पास गिरा था, जिसके कारण घर के बाहर का दरवाजा टूट गया है. पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच से पता चला है कि अज्ञात हमलावर ई-रिक्शा से आए थे, जिसके बाद उन्होंने हमला किया और तुरंत वहां से उसी ई-रिक्शा में बैठकर भाग गए.

यह भी पढ़े: Tahawwur Rana: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की 26/11 हमले के आरोपी की याचिका, भारत आएगा पाकिस्तानी मूल का तहव्वुर राणा

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola