गोविंदानंद सरस्वती ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बताया फर्जी, कांग्रेस पर लगाया गंभीर आरोप

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 Jul 2024 10:12 PM

विज्ञापन

Govindananda Saraswati

Govindananda Saraswati: ज्योतिर्मठ ट्रस्ट के स्वामी गोविंदानंद सरस्वती जी महाराज ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराजा पर रविवार को जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Govindananda Saraswati: स्वामी गोविंदानंद सरस्वती ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को नकली बाबा बताया. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पर भी हमला बोला. गोविंदानंद सरस्वती ने कहा, अविमुक्तेश्वरानंद को कांग्रेस पार्टी संपूर्ण समर्थन दे रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा ने 13 सितंबर 2022 को उन्हें पूज्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के रूप में संबोधित करते हुए पत्र लिखा. जब सुप्रीम कोर्ट ने स्टे जारी कर दिया था, तब प्रियंका गांधी वाड्रा ने अविमुक्तेश्वरानंद को शंकराचार्य के रूप में संबोधित करते हुए पत्र कैसे लिखा?

गोविंदानंद सरस्वती ने प्रियंका गांधी वाड्रा से माफी मांगने की मांग की

स्वाती गोविंदानंद सरस्वती ने कहा, क्या कांग्रेस तय करेगी कि शंकराचार्य कौन है? वे नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े हो गए तो कांग्रेस उनका समर्थन कर रही है. प्रियंका गांधी वाड्रा या तो पत्र लिखने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें या फिर हम उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना ​​का मामला दायर करेंगे.

गोविंदानंद सरस्वती ने अविमुक्तेश्वरानंद को बताया भगोड़ा

ज्योतिर्मठ के गोविंदानंद सरस्वती जी महाराज ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर हमला जारी रखते हुए कहा, वाराणसी कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को भगोड़ा घोषित किया था. हम सुप्रीम कोर्ट को बताना चाहते हैं हमें न्याय चाहिए. उन्होंने कहा, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं. अविमुक्तेश्वरानंद लोगों को मार रहे हैं, अपहरण कर रहे हैं, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं, संन्यासी बनकर शादियों में शामिल हो रहे हैं. वह कह रहे हैं कि केदारनाथ में 228 किलो सोना गायब हो गया है, क्या उन्हें सोने और पीतल में फर्क भी पता है.

बाबा रामदेव को दिक्कत नहीं तो रहमान को क्यों

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola