लव जिहाद के जरिये लड़कियों को आतंकवादी गतिविधियों में किया जा रहा शामिल, केरल के बिशप का गंभीर आरोप

लव जिहाद का जाल फैलाने वालों ने यह महसूस किया है कि भारत जैसे देश में हथियार उठाना और दूसरों को नुकसान पहुंचाना आसान नहीं है तो उन्होंने दूसरा रास्ता अख्तियार किया और अपने धर्म को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद का सहारा लिया है.
केरल में ईसाई लड़कियां बड़ी संख्या में लव जिहाद एवं नार्कोटिक जिहाद का शिकार बन रही हैं, जहां उन्हें हथियारों के बल पर नहीं बल्कि इन हथकंडों के जरिये उन्हें बर्बाद किया जा रहा है. यह बयान केरल के एक कैथोलिक बिशप ने दिया है.
बिशप ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि लव जिहाद का जाल फैलाने वालों ने यह महसूस किया है कि भारत जैसे देश में हथियार उठाना और दूसरों को नुकसान पहुंचाना आसान नहीं है तो उन्होंने दूसरा रास्ता अख्तियार किया और अपने धर्म को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने लव जिहाद और नार्कोटिक जिहाद का सहारा लिया है.
They've realised that in a nation like India, taking up weapons & destroying others isn't easy, they're using other means. Their aim is to promote their religion&end non-Muslims. They use 'love jihad' & 'narcotic jihad': Pala (Kerala) Bishop Joseph Kallarangatt addresses devotees pic.twitter.com/ESLyAZdGaJ
— ANI (@ANI) September 9, 2021
Also Read: उम्रदराज लोगों के लिए खतरनाक साबित हो रहा है कोविड का ब्रेक थ्रू इंफेक्शन, सीडीसी के सर्वे का खुलासा
उन्होंने आरोप लगाया कि जिहादी प्यार और अन्य माध्यमों के जरिये अन्य धर्मों की महिलाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं और उन्हें आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. सायरो मालाबार चर्च से संबद्ध पाला बिशप मार जोसेफ कल्लारनगट्ट ने कहा कि लोगों को केरल में सांप्रदायिकता फैलाने, धार्मिक असौहार्द्र व असहिष्णुता बढ़ाने की कोशिश करने वाले जिहादियों की मौजूदगी के खिलाफ आगाह किया. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की दो चीजें लव जिहाद और नार्कोटिक (मादक पदार्थ) जिहाद हैं.
उन्होंने पूर्व पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा के हालिया बयानों को उद्धृत करते हुए कहा कि केरल आंतकवादियों का एक भर्ती केंद्र बन गया है और इस राज्य में चरमपंथी समूहों का एक भूमिगत प्रकोष्ठ मौजूद है. बिशप ने दावा किया कि राज्य की ईसाई और हिंदू लड़कियों का धर्मांतरण किया गया और उन्हें हाल ही में अफगानिस्तान में आतंकवादी शिविरों में भेजा गया.
उन्होंने कहा कि इस विषय की गंभीरता से पड़ताल होनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि राज्य में लव जिहाद एवं नार्कोटिक जिहाद नहीं है वे सच्चाई से आंखें मूंद रहे हैं. गौरतलब है कि देश में लव जिहाद की शिकायत केरल से ही सबसे पहले आयी थी, जहां यह कहा गया था कि ईसाई लड़कियों का धर्मांतरण करने के लिए लव जिहाद का सहारा लिया जा रहा है. देश में कई राज्यों ने लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाये हैं.
Posted By : Rajneesh Anand
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




