ePaper

शिमला में छुट्टी मना रहा है गांधी परिवार, प्रियंका के बाद सोनिया गांधी भी पहुंची

Updated at : 20 Sep 2021 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
शिमला में छुट्टी मना रहा है गांधी परिवार, प्रियंका के बाद सोनिया गांधी भी पहुंची

इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गयी है. गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. प्रियंका गांधी भी चंडीगढ़ होते हुए शमिला पहुंची अब सोनिया भी पंजाब की राजनीति की जानकारी लेते इसी रास्ते से शिमला पहुंच रहीं है.

विज्ञापन

सोनिया गांधी परिवार के साथ शिमला में हैं. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बच्चों के साथ पहले ही शिमला में हैं. ऐसी संभावना है कि राहुल गांधी भी यहां पहुंच सकते हैं शिमला पहुंचने के बाद प्रियंका सीधे अपने घर छराबड़ा पहुंच गयी. खबरों की मानें, तो सोनिया गांधी भी अपना समय यहीं परिवार के साथ समय बिताने के लिए पहुंच गयी हैं.

इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी जानकारी दी गयी है. गांधी परिवार की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किये गये हैं. प्रियंका गांधी भी चंडीगढ़ होते हुए शमिला पहुंची अब सोनिया भी पंजाब की राजनीति की जानकारी लेते इसी रास्ते से शिमला पहुंच रहीं है.

शिमला की यह यात्रा गांधी परिवार की निजी यात्रा बतायी जा रही है. प्रियंका गांधी के साथ- साथ उनके बच्चे और पति राबर्ट वाड्रा भी हैं. सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार गांधी परिवार कुछ दिनों तक शिमला में ही रहेगा.

इससे पहले जून 2021 को प्रियंका गांधी अपने निजी दौरे पर शिमला आईं थीं और 3-4 दिन यहां रुकी थीं. कांग्रेस महासचिव की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस के जवान प्रियंका के घर के आसपास तैनात किए गए हैं.

प्रियंका गांधी का घर शिमला से 13 किलोमीटर दूर है. इस घर को स्थानीय सुविधाओं के हिसाब से पहाड़ी डिजाइन में बनाया गया है. घर में देवदार की लकड़ी से सजावट की गयी गयी है. घर के चारों ओर हरियाली और पाइन के खूबसूरत पेड़ लगे हैं. घर की खिड़की है पहाड़ नजर आते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola