Ganderbal Terror Attack: LG बोले- मजदूरों की मौत का लेंगे बदला, ऐसी कार्रवाई होगी, जिसे आतंकवादी हमेशा याद रखेंगे
J&K LG Manoj Sinha
J&K Ganderbal Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कहा कि सुरक्षा बल गांदेरबल में हुए क्रूर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले श्रमिकों की मौत का बदला लेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे जिसे आतंकवादी भविष्य में भी याद रखेंगे.
J&K Ganderbal Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में शांति भंग करने के लिए अभी भी निर्दोष लोगों की हत्या करने का प्रयास कर रहा है. उन्होंने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया.
उपराज्यपाल ने पीड़ितों से की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. जम्मू-कश्मीर के वरिष्ठ अधिकारी कल घटनास्थल पर पहुंचे और मैंने पीड़ितों से भी मुलाकात की. आज मैं मृतक के परिवार से मिला. सुरक्षा बलों को पूरी छूट दे दी गई है कि जिन लोगों ने यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना की है उन्हें दंडित किया जाना चाहिए.
गांदेरबल आतंकी हमले में 7 लोगों की मौत हुई, 5 घायल
गांदेरबल जिले के गुंड में एक निर्माणाधीन सुरंग में हुए आतंकवादी हमले में कश्मीर के एक डॉक्टर और छह गैर-स्थानीय मजदूरों सहित सात लोगों की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए.
Also Read: India China News: भारत-चीन के बीच ऐतिहासिक सहमति, देपसांग और डेमचोक से पीछे हटेगी सेना
ऐसी कार्रवाई करेंगे जिसे आतंकवादी हमेशा याद रखेंगे
एलजी ने कहा, श्रमिकों के खिलाफ हुए क्रूर और बर्बर हमले का बदला लिया जाएगा. मैंने जम्मू-कश्मीर पुलिस, सुरक्षा बलों से ऐसी कार्रवाई करने को कहा है जिसे आतंकवादी और उनके सहयोगी भविष्य में भी याद रखेंगे.
जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों के परिजनों को मिलेगी हर तरह की सहायता
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा, ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों के परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य, बीमा कवर और अन्य चीजों का ध्यान रखा जाएगा. उन्होंने कहा, हम उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनके साथ हैं.
उपराज्यपाल ने कहा, हम कायरतापूर्ण हमले को नहीं भूलेंगे
उपराज्यपाल ने कहा, हम कायरतापूर्ण हमले को नहीं भूलेंगे. पड़ोसी देश से अभी भी खतरा बना हुआ है. यह अब भी इस क्षेत्र में निर्दोष लोगों को मारने और यहां शांति भंग करने की कोशिश कर रहा है. सिन्हा ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और आतंकवाद निरोधी अभियानों में सुधार की जरूरत है. हमें यहां मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की जरूरत है. हमें संभावित खतरों के प्रति सजग रहने और आतंकवाद निरोधी अभियानों में सुधार करने की जरूरत है. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने कहा कि निर्दोष लोगों की रक्षा की जानी चाहिए और दोषियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










