G20 Summit: इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर न जाने की अपील.. मंत्री आतिशी ने कहा- स्वागत के लिए हम तैयार
G20 Summit: दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील करती है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान टहलने, साइकिल चलाने या सैर-सपाटे के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर न जाएं. पुलिस ने यह भी कहा कि मेट्रो सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशन से सुबह चार बजे शुरू होंगी.
G20 Summit: दिल्ली पुलिस ने आज यानी बुधवार को लोगों से जी 20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए टहलने, साइकिल चलाने और सैर-सपाटे जैसी गतिविधियों के लिए इंडिया गेट और कर्तव्य पथ पर नहीं जाने का आग्रह किया है. बता दें, जी 20 शिखर सम्मेलन नौ से 10 सितंबर तक प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा. विशेष पुलिस आयुक्त (यातायात) एसएस यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चूंकि इंडिया गेट कर्तव्य पथ को नियंत्रित क्षेत्र में निर्दिष्ट किया गया है, इसलिए दिल्ली पुलिस लोगों से अपील करती है कि जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान टहलने, साइकिल चलाने या सैर-सपाटे के लिए इस क्षेत्र में न जाएं. उन्होंने यह भी कहा कि हमने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) से लोगों को असुविधा से बचाने के लिए सुबह चार बजे से ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है.
दिल्ली पुलिस आयुक्त ने लिखा पत्र
दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा की ओर से डीएमआरसी को एक पत्र भी लिखा गया था. इस पत्र में आयुक्त अरोड़ा ने डीएमआरसी से आठ से 10 सितंबर तक सुबह चार बजे से ट्रेन सेवाएं शुरू करने का अनुरोध किया था. ताकि सुरक्षाकर्मी समय पर अपनी ड्यूटी पर पहुंच सकें. इसके बाद डीएमआरसी ने एक बयान जारी कर कहा कि दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर ट्रेन सेवाएं तीन दिन यानी आठ, नौ और 10 सितंबर को टर्मिनल स्टेशन से सुबह चार बजे शुरू होंगी. बयान में कहा गया है कि सुबह छह बजे तक सभी लाइन पर 30 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी और इसके बाद सामान्य दिनों के समय के अनुसार ट्रेन उपलब्ध होगी. इसमें कहा गया है कि उच्चतम न्यायालय, पटेल चौक और आरके आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन पर पार्किंग की सुविधा आठ सितंबर सुबह चार बजे से 11 सितंबर दोपहर तक बंद रहेगी.
इन चीजों की डिलीवरी की होगी अनुमति
विशेष पुलिस आयुक्त यादव ने यह भी कहा कि आवश्यक वस्तुओं की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति तो होगी, लेकिन खाद्य वितरण सेवाएं नई दिल्ली जिले में उपलब्ध नहीं रहेंगी. उन्होंने कहा, जी 20 की कवरेज के लिए जिन मीडिया कर्मी को पास जारी किए गए हैं वे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एकत्र होंगे और उन्हें कार्यक्रम स्थल तक ले जाया जाएगा. मीडिया वाहनों को नई दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. यादव ने बताया कि यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए मैप माय इंडिया ऐप का उपयोग करें.
भाषा इनपुट से साभार
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने किया ट्वीट
इसी कड़ी दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि जी 20 को लेकर प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण किया गया है. 30 जगहों पर फव्वारे लगाए गए हैं. 80 से 90 मूर्तियां स्थापित की गई हैं. 1.5 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं. इसके अलावा, एमसीडी ने जीके 2, महरौली आदि प्रमुख बाजारों को नया स्वरूप दिया है. उन्होंने कहा कि अब हम कह सकते हैं कि दिल्ली जी 20 प्रतिनिधियों के स्वागत के लिए तैयार है. प्रतिबंधों के कारण नागरिकों को थोड़ी असुविधा होगी लेकिन मैं सभी से आग्रह करता हूं कि जी20 हमारे देश के लिए एक बड़ा अवसर है.
#WATCH | On the G20 Summit, Delhi Minister Atishi says, "In the major areas of the G20, major roads have been reconstructed. The tunnel around the ITPO is funded by the central government but the entire tunnel complex, the integrated transit corridor is constructed by the PWD. It… pic.twitter.com/r5c8TKRunq
— ANI (@ANI) September 6, 2023
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










