Bhupinder Singh Hooda Accident: भूपेंद्र हुड्डा की कार का एक्सीडेंट, एयरबैग ने बचाई जान

हादसे में भूपेंद्र हुड्डा की कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और हुड्डा के वाहन से जा टकराई. हालांकि, वह बाल-बाल बच गए.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा (75) सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए. पुलिस ने बताया कि हुड्डा रविवार को किसी समारोह में जा रहे थे, तभी हरियाणा के हिसार जिले में बरवाला के निकट एक नीलगाय उनकी एसयूवी से टकरा गई.
हादसे में भूपेंद्र हुड्डा की कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त
हादसे में भूपेंद्र हुड्डा की कार का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. हिसार के पुलिस अधीक्षक गंगा राम पुनिया ने बताया, अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई और हुड्डा के वाहन से जा टकराई. हालांकि, वह बाल-बाल बच गए और वाहन में सवार किसी अन्य को कोई चोट नहीं आई. वहीं, हुड्डा ने बताया कि हादसे में किसी को चोट नहीं लगी है.
महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी के सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे हुड्डा
मालूम हो वर्ल्ड महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप की विजेता स्वीटी बूरा को सम्मानित करने के लिए हिसार के घिराय में एक स्वागत समारोह का आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिसार आ रहे थे. जब उनका काफिला गांव मतलौड़ा के पास पहुंचा, तो अचानक एक नील गाय उनकी गाड़ी के सामने आ गयी. जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि पूर्व सीएम और अन्य लोग सुरक्षित हैं.
Also Read: हरियाणा चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ना होते तो कांग्रेस का क्या होता?
एयरबैग ने बचायी हुड्डा की जान
बताया जा रहा है, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कार जब नील गाय से टकराई, तो फौरन उनकी कार का एयरबैग खुल गया. जिससे सामने बैठे भूपेंद्र हुड्डा की जान बच गयी. हादसे के बाद पूर्व सीएम को दूसरी गाड़ी से समारोह स्थल पर भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










