वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा एलान, कोरोना संकट में नौकरी खोने वालों का पीएफ 2022 तक भरेगी सरकार

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Aug 2021 6:42 PM

विज्ञापन

PF Share of Employer वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों ने अपनी नौकरियां खोई है, उनका पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी. साथ ही उन्होंने कहा, इस वर्ष मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.

विज्ञापन

PF Share of Employer वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को बड़ा ऐलान किया है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान जिन लोगों ने अपनी नौकरियां खोई है, उनका पीएफ 2022 तक सरकार भरेगी. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के मद्देनजर रोजगार पर संकट को देखते हुए वर्ष 2021 में मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि केंद्र सरकार उन लोगों के लिए 2022 तक नियोक्ता के साथ-साथ कर्मचारी के पीएफ हिस्से का भुगतान करेगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान अपनी नौकरी गवां दीं. लेकिन, उन्हें औपचारिक क्षेत्र में छोटे पैमाने की नौकरियों में काम करने के लिए फिर से बुलाया गया है. इन इकाइयों का ईपीएफओ (EPFO) में पंजीकरण होने पर ही यह सुविधा दी जाएगी.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साथ ही कहा कि यदि किसी जिले में औपचारिक क्षेत्र में काम करने वाले 26 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिक अपने मूल स्थान पर लौटे हैं, तो केंद्र सरकार की सोलह योजनाओं में उन्हें रोजगार दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही मनरेगा का बजट भी बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये कर दिया है. इससे पहले 2020 में यह बजट 60 हजार करोड़ रुपये था.

Also Read: Noida Metro: एक्वा लाइन पर फिर से शुरू होगी मेट्रो, यूपी में साप्ताहिक कर्फ्यू हटने पर एनएमआरसी ने लिया फैसला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola