देश में पहली बार ड्रोन के जरिए की गई ब्लड की डिलीवरी, मरीजों के इलाज में अब नहीं होगी देरी

Published by :Pritish Sahay
Updated at :10 May 2023 5:01 PM
विज्ञापन
देश में पहली बार ड्रोन के जरिए की गई ब्लड की डिलीवरी, मरीजों के इलाज में अब नहीं होगी देरी

ड्रोन के जरिए ब्लड डिलीवरी का सफल ट्रायल के बाद सह साफ हो गया है कि आने वाले समय में अस्पतालों में ब्लड सप्लाई के लिए ड्रोन बेहतर जरिया बन सकता है. साथ ही ड्रोन के जरिए ब्लड को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में बहुत कम समय लगेगा.

विज्ञापन

कोशिश की जा रही है कि देश के अस्पतालों में खून की कमी से किसी मरीज के इलाज में देरी न हो. अस्पतालों में ब्लड की सप्लाई जल्द से जल्द हो इसके लिए एक नई पहल की जा रही है. अस्पतालों में अब ड्रोन के जरिये ब्लड की डिलीवरी को संभव बनाने की कवायद शुरु हो गई है. इसी कड़ी में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने ड्रोन के जरिए ब्लड डिलीवरी का सफल ट्रायल किया. आईसीएमआर ने देश में पहली बार दिल्ली में ड्रोन के जरिये ब्लड बैग की डिलिवरी की.

कम समय में पूरी होगी बल्ड की जरूरत: ड्रोन के जरिए ब्लड डिलीवरी का सफल ट्रायल होने के बाद सह साफ हो गया है कि आने वाले समय में अस्पतालों में ब्लड सप्लाई के लिए ड्रोन बेहतर जरिया बन सकता है. साथ ही ड्रोन के जरिए ब्लड को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में बहुत कम समय लगेगा. क्योंकि ड्रोन के जरिए भेजने पर ट्रैफिक का झंझट नहीं रहेगा. इस सुविधा के कारण कई मरीजों की जान बच सकेगी.

आईसीएमआर ने कोरोना महामारी के दौरान किया था ड्रोन का इस्तेमाल: ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन से ब्लड की डिलवरी को लेकर डॉ राजीव बहल ने बताया कि ड्रोन का उपयोग पहली बार आईसीएमआर ने कोरोना महामारी के दौरान किया था. हालांकि उस समय दूर दराज के इलाकों में वैक्सीन की सप्लाई ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था.

Also Read: Pakistan: इमरान खान को हिरासत में मौत का डर,कहा- जहर का दिया जा रहा इंजेक्शन! 24 घंटे से नहीं जाने दिया वॉशरुम

इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि आज हम ब्लड और ब्लड से जुड़े प्रोडक्ट का ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ड्रोन से सप्लाई के दौरान भी हम तापमान को बनाए रख सकते हैं. ट्रायल में यह देखा गया कि ट्रांसपोर्ट के दौरान प्रोडक्ट को भी कोई नुकसान नहीं हुआ. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola