ePaper

बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी आग, बड़ी घटना टली

Updated at : 27 Nov 2022 4:20 PM (IST)
विज्ञापन
बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी में लगी आग, बड़ी घटना टली

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की एक बोगी में आग लग गई. आग की लपटें देख यात्रियों में हड़कंप मच गया. हालांकि, राहत की बात रही कि आग के किसी के जानमाल की नुक्सान नहीं हुआ. वहीं, बोगी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. दरअसल, बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई. आग की लपटें देख यात्रियों ने शोर मचाना  शुरू कर दिया. जिसके बाद से ही आग बुझाने का काम शुरू हो गया. राहत की बात रही कि हादसे में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. दरअसल, लपट उठता देख यात्री बोगी से दूर हो गये.

वहीं, घटना के बाद यात्रियों की मदद के लिए स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. वहीं, बोगी में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. विस्तृत खबर की प्रतिक्षा है.


Also Read: सत्येंद्र जैन को तिहाड़ में VVIP ट्रीटमेंट पर बीजेपी का कटाक्ष, कहा- जेल को बना दिया फाइव स्टार रिसॉर्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola