Farmers Protest LIVE Updates: ट्रैक्टर रैली हिंसा मामले में राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज, 200 लोग हिरासत में
New Delhi: Farmers gather at Red Fort during their tractor parade on Republic Day, in New Delhi, Tuesday, Jan. 26, 2021. Farmers have been agitating against new farm laws. (PTI Photo/Arun Sharma)(PTI01_26_2021_000467A)
Farmers Protest LIVE Updates : देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) के दिन राजधानी दिल्ली में किसानों के ट्रैक्टर रैली (Tractor Parade Rally) के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई. इस दौरान कई किसान और पुलिसकर्मी जख्मी हो गए. मोदी सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले दो महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी. राष्ट्रीय राजधानी में हुई हिंसा की घटना को देखते हुए पंजाब और हरियाणा सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है. किसान आंदोलन के हर अपडेट के लिए बने रहिए Prabhatkhabar.com के साथ….
दो किसान संगठनों ने किसान आंदोलन से खुद को किया अलग
किसान आंदोलन में टूट की खबर आ रही है. राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और भारतीय किसान यूनियन ( भानु) ने 26 जनवरी ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के बाद आंदोलन को खत्म करने का ऐलान कर दिया है. किसान नेता वीएम सिंह ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा करते हुए भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत पर गंभीर आरोप लगा दिया है.
दिग्विजय सिंह ने ट्रैक्टर रैली में हिंसा के पीछे सरकार को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर बड़ा हमला किया है. दिग्विजय ने ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा, किसानों ने 15 लोगों को पकड़कर दिल्ली पुलिस को दिया है. उनके पास सरकारी मुलाजिम होने का पहचान पत्र मिला है. यह आंदोलन को गलत रास्ते पर दिखाने का षड्यंत्र था. लाल किले पर खालसा पंथ का झंडा नहीं था, पहले तिरंगा झंडा था उसके नीचे किसान यूनियन और खालसा का झंडा था.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए