Kisan Andolan: तेज होगा आंदोलन कई राज्यों से दिल्ली पहुंच रहे हैं किसान

Updated:
विज्ञापन

Kisan andolan, farmers protest live updates : कृषि कानूनों (new farm laws) के खिलाफ किसानों का विरोध के फिलहाल कम होने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं. शनिवार को सरकार और किसानों के बीच हुई पांचवें दौर की बैठक की बेनतिजा रही . अब आठ दिसंबर को भारत बंद (Bharat bandh) होगा और 9 दिसंबर को छठे दौर की वार्ता होगी. सरकार किसानों को यह बात समझाने का प्रयास कर रही है कि नये कृषि कानून से किसानों की एमएसपी (MSP) पर कोई असर नहीं पड़ेगा, पर किसान इस कानून को वापस लिये जाने की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शन के कारण दिल्ली में यातायात पर असर पड़ा है. किसान आंदोलन की हर अपडेट के लिए जुड़े रहे हमारे साथ.

विज्ञापन

आंदोलन में बुजुर्ग किसानों को राहत देने के लिए उत्तराखंड के किसानों ने किया नायाबा इंतजाम  

उत्तराखंड के किसान मोडिफाइड ट्रैक्टर लेकर पहुंचे हैं जहां सोने की पूरी व्यस्था है. इसमें एसी लगे हैं. उत्तराखंड के किसानों ने कहा, आंदोलन कर रहे बुजुर्ग किसानों को इससे राहत मिलेगी वह आराम कर सकेंगे.

सन्नी देओल ने कहा,सरकार किसानों का हित सोचती है

अभिनेता और सांसद सन्नी देओल ने भी किसान आंदोलन पर अपना पक्षा रखा है, उन्होंने कहा- मैं अपील करता हूं कि किसान और सरकार के बीच में किसी को नहीं आना चाहिए. दोनों मिलकर रास्ता निकाल लेंगे. कुछ लोग राजनीतिक फायदे के लिए बीच में आ रहे हैं. वह किसानों की चिंता नहीं करते उनका अलग एजेंडा है.

250 किसान गुजरातसे दिल्ली आ रहे हैं

8 दिसंबर को भारत बंद के दौरान सभी सहयोग करें गुजरात से 250 किसान दिल्ली आ रहे हैं इससे हमारी मजबूती बढ़ेगी आंदोलन को बल मिलेगा सिंघू बोर्डर से बलदेव सिंह ने यह किसानों से अपील करते हुए यह बात कही है.

एनसीपी के मुखिया शरद पवार किसान आंदोलन को लेकर करेंगे राष्ट्रपति से मुलाकात

एनसीपी चीफ शरद पवार किसान आंदोलन को लेकर 9 दिसंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे.

अर्धनग्न अवस्था में दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के सदस्य

किसानों के समर्थन में बॉक्सर विजेंद्र सिंह कहा, इनकी रोटी खायी है 

किसान आंदोलन के समर्थन में अब बॉक्सर विजेंद्र सिंह भी आ गये हैं उन्होंने कहा, मैंने पंजाब से ट्रेनिंग ली है उनकी रोटी खायी है. आज जब वह ठंड में है तो मैं उनके भाई के रूप में यहां आया हूं. हरियाणा के कई खिलाड़ी यहां आना चाहते हैं लेकिन सरकारी नौकरी की वजह से वह परेशानी में आ सकते हैं. उन्होंने संदेश भेजा है कि वह किसानों के साथ हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola