ePaper

किसानों को दिल्ली में प्रवेश की दी गयी अनुमति, बुराड़ी में कर सकते हैं प्रदर्शन : दिल्ली पुलिस, शांति बनाये रखने की अपील की

Updated at : 27 Nov 2020 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
किसानों को दिल्ली में प्रवेश की दी गयी अनुमति, बुराड़ी में कर सकते हैं प्रदर्शन : दिल्ली पुलिस, शांति बनाये रखने की अपील की

नयी दिल्ली : केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ 'दिल्ली चलो' आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान संगठनों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की शुक्रवार को अनुमति दे दी गयी. दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को लेकर प्रदर्शन कर रहे पंजाब के किसान संगठनों को राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश की शुक्रवार को अनुमति दे दी गयी. दिल्ली पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है.

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ”प्रदर्शनकारी किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में दाखिल होने की अनुमति दे दी गयी है और वे उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी के निरंकारी समागम मैदान में प्रदर्शन कर सकते हैं.” साथ ही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ”हम उनसे शांति बनाये रखने की अपील करते हैं.”

इससे पहले क्रांतिकारी किसान यूनियन के अध्यक्ष दर्शन पाल ने भी दिल्ली में प्रदर्शन की अनुमति की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ”हमें दिल्ली में दाखिल होने की अनुमति मिल गयी थी.” उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने उन्हें दिल्ली के बुराड़ी के एक स्थान पर प्रदर्शन की अनुमति दी थी.

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार की सुबह सीमा पर डटे किसान प्रदर्शन करते हुए दिल्ली में जबरदस्ती दाखिल होने की कोशिश की. किसानों के विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली-हरियाणा सिंहू सीमा पर पथराव शुरू हो गया. इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे.

इधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि ”किसानों की आवाज दबायी नहीं जा सकती है. केंद्र को दिल्ली की सीमाओं पर तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने के लिए किसान संघ के नेताओं के साथ तुरंत बातचीत शुरू करनी चाहिए. अब जब स्थिति हाथ से निकल रही है, तो तीन दिसंबर तक इंतजार क्यों करें?”

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि बातचीत और समाधान के लिए केंद्र सरकार ‘हमेशा तैयार’ है. साथ ही उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिये ही हल निकलेगा, ना कि आंदोलन के जरिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola