Farmers Protest: किसानों के लिए आवाज उठाने वाले ऐसे थे संत बाबा राम सिंह, दुनियाभर में लाखों है अनुयायी

Updated at : 17 Dec 2020 9:54 AM (IST)
विज्ञापन
Farmers Protest: किसानों के लिए आवाज उठाने वाले ऐसे थे संत बाबा राम सिंह, दुनियाभर में लाखों है अनुयायी

Farmers Protest : देश में किसानों का प्रदर्शन काफी तेज होता जा रहा है. किसानों के समर्थन में बुधवार को संत बाबा राम सिंह (Sant Baba Ram Singh Suicide) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Farmers Protest : देश में किसानों का प्रदर्शन काफी तेज होता जा रहा है. किसानों के समर्थन में बुधवार को संत बाबा राम सिंह (Sant Baba Ram Singh Suicide) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी काफी गरमागया है. राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला. ‘सिंगड़ा वाले’ के नाम से मश्हूर 65 वर्षीय बाबा राम सिंह की आत्महत्या के बाद उनके अनुयायियों में शोक की लहर है.

गौरतलब है कि संत बाबा रामसिंह सिंगड़ा वाले बाबा जी के नाम से प्रसिद्ध थे. हरियाणा के करनाल जिले के पास सिंगड़ा गांव के रहने वाले संत बाबा राम सिंह ‘सिंगड़ा वाले’ के नाम से भी जाना जाता था. कहा जाता है कि हरियाणा और पंजाब के अलावा दुनियाभर में उनके लाखों की संख्या में अनुयायी हैं और बाबा रामसिंह दुनियाभर में प्रवचन करने के लिए जाते थे. जानकारी के मुताबिक वह नानकसर संप्रदाय से जुड़े हुए थे.

Also Read: Kisan Andolan News: किसानों के समर्थन में आत्महत्या करने वाले संत बाबा राम सिंह कल होगा अंतिम संस्कार, राहुल गांधी ने कहा-मोदी सरकार जिद छोड़ो

धार्मिक उपदेशक संत बाबा राम सिंह किसान भी थें और दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच वह पिछले कई दिनों से राजधानी में थें. दिल्ली में उन्होंने किसानों के लिए शिविर की भी व्यवस्था की थी और कंबल भी बांटे थे. वहीं बता दें कि बुधवार को आत्महत्या के बाद बाबा राम सिंह का सुसाइड नोट भी सामने आया जिसमें उन्होंने लिखा है कि किसानों का दुख देखा और बहुत दिल दुखा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola