ePaper

Extremely Heavy Rain: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव, 19 जुलाई तक होगी भयंकर बारिश, IMD अलर्ट

Updated at : 13 Jul 2025 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Extremely Heavy Rain

Extremely Heavy Rain

Extremely Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दो निम्न दबाव प्रणालियां बनने की संभावना है. एक उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में और दूसरी उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल और ओडिशा के आसपास के तटीय क्षेत्रों में. इसका असर दिखने वाला है. देश के कई राज्यों में 19 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है.

विज्ञापन

Extremely Heavy Rain: मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में, 14 और 15 जुलाई 2025 को पश्चिमी राजस्थान में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत में 15 जुलाई तक अत्यधिक भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार 13-15 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा और 14-15 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान में भी अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 13-17 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 13-17 जुलाई के दौरान उत्तराखंड में; 16 जुलाई को पंजाब में; 13 व 14 जुलाई को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में; 13, 17 व 18 जुलाई को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में; 15-18 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में; 13-18 जुलाई के दौरान राजस्थान में भी भारी बारिश होने की संभावना है. 16 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 13-16 जुलाई के दौरान राजस्थान में भारी वर्षा होने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें: 13, 14, 15, 16 और 17 जुलाई को होगी भारी बारिश, आ गया अलर्ट

झारखंड सहित इन राज्यों में 16 जुलाई तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13-17 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 13-19 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, ओडिशा, 14-17 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़, बिहार, 17 जुलाई को विदर्भ, 14-16 जुलाई के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 13-15 जुलाई के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 13-16 जुलाई के दौरान झारखंड में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. 13, 14 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 13 और 17-19 जुलाई के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 14 जुलाई को पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, 14-16 जुलाई के दौरान झारखंड, 13 और 14 जुलाई को ओडिशा में भारी वर्षा होने की संभावना है.

14 जुलाई तक इन राज्यों में होगी बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में 13 और 14 जुलाई को और गुजरात क्षेत्र में 13-16 जुलाई के दौरान कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. 13 और 14 जुलाई को गुजरात क्षेत्र में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में कई/कुछ स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

13-19 जुलाई के दौरान पूर्वोत्तर भारत के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की/मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना है. 13-19 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि 15 जुलाई को मेघालय में बहुत भारी वर्षा हो सकती है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola