Exit Poll Results 2023 : राजस्थान में किसकी सरकार? एग्जिट पोल के बाद बढ़ी टेंशन
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Dec 2023 9:06 AM
Rajasthan Exit Poll Results 2023 : देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आये ज्यादातर एग्जिट पोल में गुरुवार को राजस्थान में बीजेपी को आगे बताया गया. एग्जिट पोल के बाद से नेताओं की लगातार प्रतिक्रिया आ रही है. जानें किसने क्या कहा

देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए मतदान के बाद आये ज्यादातर एग्जिट पोल में राजस्थान में बीजेपी को आगे बताया गया जिसके बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी दौड़ पड़ी है हालांकि काउंटिंग तीन दिसंबंर को होगा जिसके बाद पूरा सीन साफ हो जाएगा कि राजस्थान में किसकी सरकार बनेगी.

राजस्थान में 25 नवंबर को हुए मतदान पर एग्जिट पोल के नतीजों ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में सरकार बनाने की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब तक सामने आए चार एग्जिट पोल में से सभी में बीजेपी को बढ़त मिलती नजर आ रही है. वहीं, सत्तारूढ़ कांग्रेस 60 से 90 सीट पर सिमटती दिख रही है.

राजस्थान में आए एग्जिट पोल के बाद लोगों को तीन दिसंबर का इंतजार है. ‘पोल ऑफ पोल्स’ में बीजेपी को 112 सीट, कांग्रेस को 77 सीट और अन्य को छह सीट मिलने की बारे में बताया गया है.

राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने एग्जिट पोल के बाद प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा है कि बीजेपी को एग्जिट पोल के पूर्वानुमानों से अधिक सीटें मिल सकती है क्योंकि कांग्रेस के खिलाफ ‘अंडरकरंट’ था. इस बार राजस्थान विधानसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत अधिकतम रहा है. इससे इस बात का पता चलता है कि प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर थी.

तिजारा से बीजेपी उम्मीदवार और सांसद बालकनाथ ने एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि राजस्थान के लोग कांग्रेस से मुक्ति चाहते हैं. बीजेपी राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है.

बीजेपी सांसद और झोटवाड़ा सीट से उम्मीदवार राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की भी प्रतिक्रिया एग्जिट पोल के बाद आई. उन्होंने कहा कि लोग परिवर्तन चाहते हैं और तीन दिसंबर को परिणाम बीजेपी के पक्ष में ही आएगा.
Also Read: Exit Poll Results 2023: एमपी में बीजेपी की वापसी? बोली कांग्रेस- देश एक विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं
इधर, कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि राजस्थान में इस बार ट्रेंड चेंज होगा और यहां ‘रिवाज बदलेगा, राज नहीं’. कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एग्जिट पोल पर कहा कि इसससे संकेत मिलता है कि राजस्थान में ‘राज नहीं रिवाज’ बदलने वाला है क्योंकि कांग्रेस बहुमत से जीत दर्ज करेगी.

कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि कांग्रेस सरकार बना सकती है क्योंकि लोगों ने कांग्रेस के विकास मॉडल को देखते हुए मताधिकार का प्रयोग किया है. कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना ज्यादा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










