ED Raid: छत्तीसगढ़ में ईडी की छापेमारी, कई आइएएस अफसरों के ठिकानों पर पहुंची टीम
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Oct 2022 10:49 AM
ED Raid in Chhattisgarh: आइएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ईडी ने मंगलवार सुबह छापेमारी की. इस छापेमारी को लेकर अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.
ED Raid in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी को लेकर आ रही है. जानकारी के अनुसार ईडी मंगलवार सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में छापेमारी कर रही है. खबरों की मानें तो ईडी की टीम रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आईएएस अफसर, सीए सहित नेताओं के यहां छापेमारी कर रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू के घर ईडी ने छापा आज सुबह छापेमारी की. इसके अलावा लेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी के यहां ईडी की टीम पहुंची है.
यही नहीं माइनिंग हेड आइएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ईडी ने मंगलवार सुबह छापेमारी की. इस छापेमारी को लेकर अभी तक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है.
ED ने इन अधिकारियों के यहां छापेमारी की
-सीएमओ में उप सचिव सौम्या चौरसिया (दुर्ग में)
-सीए विजय मालू (देवेंद्र नगर, रायपुर में)
-रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के यहां छापेमारी
-अग्नी चंद्रशेखर (महासमुंद में) और सूर्यकांत तिवारी (रायपुर में)
-खनन प्रमुख आईएएस जेपी मौर्या (रायपुर में)
Also Read: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का RSS पर हमला, बोले – कहां से आया उनका हिंदुत्व
यदि आपको याद हो तो इससे पहले आयकर विभाग ने भी इस साल जून में छापेमारी की थी. इस वक्त मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में तैनात उप सचिव सौम्या चौरसिया के दो ठिकानों समेत 7 जगहों पर छापेमारी आयकर विभाग की ओर से की गयी थी. अन्य पांच ठिकाने बिजनेसमैन सूर्यकांत तिवारी से जुड़े बताये गये थे.
खबरों की मानें तो मंगलवार सुबह पांच बजे से ईडी की दर्जनभर टीम के साथ छापेमारी कर रही है. गौर हो कि इससे पहले भी आयकर विभाग और ईडी के द्वारा मुख्यमंत्री की ओ एच डी सौम्या चौरसिया, कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी से पूछताछ हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










