Earthquake: अफगानिस्तान के साथ मध्यप्रदेश में भी भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 और 3.6 दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Apr 2023 6:40 PM
बीते कुछ दिनों में भूकंप के मामले काफी बढ़ गए हैं. आये दिन भूकंप की घटनाएं देखने को मिल रही है. ऐसी ही भूकंप की घटना आज अफगानिस्तान और भारत के मध्यप्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4.3 और 3.6 दर्ज की गयी है.
Earthquake: बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. आये दिन भूकंप के मामले दर्ज किये जा रहे हैं. भूकंप की ऐसी ही घटना आज अफगानिस्तान और मध्यप्रदेश के जबलपुर में देखने को मिली है. सामने आयी जानकारी के मुताबिक इन झटकों की वजह से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. अफगानिस्तान में आज आए इस भूकंप का ज्यादा असर फैजाबाद में देखा गया. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 दर्ज की गयी है. भूकंप की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया. यह जानकारी एक अधिकारी ने दी. उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के जबलपुर कार्यालय के प्रभारी बीजू जे जोसेफ ने बताया कि भूकंप का झटका सुबह 11 बजे आया और इसका केंद्र जबलपुर के पास पृथ्वी की सतह से 23 किलोमीटर की गहराई में था. उन्होंने कहा कि जबलपुर से सटे उमरिया जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया.
Also Read: Earthquake: चिली में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2
अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें हमारी धरती 7 प्लेट्स से मिलकर तैयार हुई है. ये सारे प्लेट्स बिना रुके घुमती रहती है. इसे प्लेट टैक्टॉनिकक या प्लेट विवर्तनिकी भी कहा जाता है. जहां पर ये प्लेट्स आपस में टकाराती हैं, वहां जोन फॉल्ट लाइन फॉल्ट होता है. प्लेट्स के लगातार आपस में टकराने से कोने मुड़ने लगते हैं और ज्यादा दबाव बनने पर टूटने भी लगते हैं. वैसी स्थिति में बहुत धरती से बहुत अधिक ऊर्जा निकलती है और ये धरती से बाहर आने की कोशिश करती है. गति पर प्रभाव पड़ने के बाद भूकंप के झटके आते हैं. (भाषा इनपुट के साथ)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










