Earthquake : दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, यूपी-बिहार में भी डोली धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Nov 2023 12:27 AM

विज्ञापन

Earthquake tremors in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. लोग भूकंप के तगड़े झटके महसूस होने के बाद आनन फानन में घरों से बाहर निकल आये. यूपी की राजधानी लखनऊ का भी यही हाल दिखा. भूकंप के कारण घरों के पंखे और अन्य सामान हिलने लगे.

विज्ञापन

Earthquake tremors in Delhi-NCR : दिल्ली-एनसीआर में देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 आंकी गई. जानकारी के मुताबिक देर रात करीब साढ़े बजे अचानक से दिल्ली की धरती डोलने लगी. भूकंप का केंद्र नेपाल था. इधर, दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से निकल गये.

घरों से बाहर निकले लोग

एनसीआर के लोग भी भूकंप के तगड़े झटके महसूस होने के बाद आनन फानन में घरों से बाहर निकल आये. यूपी की राजधानी लखनऊ का भी यही हाल दिखा. भूकंप के कारण घरों के पंखे और अन्य सामान हिलने लगे. जिसके बाद लोग घरों से बाहर की ओर भागे. हालांकि अभी तक भूकंप से कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी नहीं मिली पाई है.

एनसीआर में डोली धरती

उत्तर भारत में शुक्रवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए है. नोएडा के रहने वाले तुषार ने कहा कि वो टीवी देख रहे थे कि अचानक से मुझे चक्कर जैसा महसूस हुआ. उन्होंने कहा कि मैंने टीवी पर भूकंप के बारे में देखा और अचानक अपने घर से बाहर आ गया. बाहर बहुत से लोग थे.

बिहार में भी झटके

वहीं बिहार में भूकंप के झटके महसूस किये गये. पटना के एक निवासी ने बताया वो बेड पर लेटा हुआ था कि अचानक कंपन होने लगा. पंखा भी हिल रहा था. जिसके बाद वो घरे से बाहर आ गया.

अक्टूबर महीने में तीसरी बार आया भूकंप

इससे पहले 22 अक्टूबर को दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 6.1 थी. दिल्ली एनसीआर के अलावा हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. वहीं, 3 अक्टूबर को भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. 3 अक्टूबर को आये भूकंप का केंद्र नेपाल में था. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 थी.

Also Read: Delhi AQI: ‘क्या दिल्ली के लोग गैस चैंबर में ही रहें’ बढ़ते प्रदूषण के लिए वन विभाग पर हाईकोर्ट सख्त

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन