ePaper

ताइवान के बाद हिली अरुणाचल प्रदेश की धरती, महसूस किये गये भूकंप के झटके, 4.4 रही तीव्रता

Updated at : 18 Sep 2022 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
ताइवान के बाद हिली अरुणाचल प्रदेश की धरती, महसूस किये गये भूकंप के झटके, 4.4 रही तीव्रता

अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर पैमाने पर यह भूकंप की तीव्रता 4.4 आंकी गई. अभी तक इससे किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. इससे पहले ताइवान में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये. जिसकी तीव्रता 7 से भी ज्यादा आंकी गई.

विज्ञापन

ताइवान में भूकंप से हुई भारी तबाही के बाद भारत के अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप के झटके महसूस किये गये. अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी में आज यानी रविवार शाम करीब साढ़े 6 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. हालांकि रिक्टर पैमाने पर यह कम तीव्रता वाला भूकंप था. इसकी तीव्रता 4.4 आंकी गई. वहीं, नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

इससे पहले बीते अप्रैल महीने में भी अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने मुताबिक यह भूकंप 5.3 तीव्रता का था. हालांकि, इससे किसी के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं आयी थी. अब आज यानी रविवार को एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश में धरती डोली है. हालांकि राहत की बात है कि भूकंप की तीव्रता कम है.

ताइवान में आया जोरदार भूकंप: गौरतलब है कि इससे पहले ताइवान में जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किये गये. शनिवार से लेकर रविवार के बीच कई बार झटके आये. लेकिन तीन बार के झटकों ने देश में काफी तबाही मचाई. शनिवार को ताइवान में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, वहीं आज यानी रविवार की सुबह आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई. जबकि रविवार को ही दोपहर में 7.2 तीव्रता का भूकंप आया. जिसने ताइवान में भयंकर तबाही देखने को मिली.

ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक, भूकंप से सबसे ज्यादा नुकसान भूकंप के केंद्र के उत्तरी क्षेत्र में हुआ है. ब्यूरो ने यह भी बताया कि बताया कि भूकंप का केंद्र चिशांग शहर के पास सतह से महज सात किलोमीटर नीचे था. ताइवान की सेंट्रल न्यूज एजेंसी का कहना है कि  भूकंप की वजह से युली शहर के नजदीक तीन मंजिला एक इमारत ध्वस्त हो गई, जिसके नीचे कई लोग दब गये हैं. हालांकि राहत और बचाव कार्य जारी है. 

Also Read: Taiwan Earthquake: ताइवान में भूकंप से भयंकर तबाही, तीन मंजिला इमारत ध्वस्त, पुल टूटे-बेपटरी हुई ट्रेन

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola